• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

Writer D by Writer D
05/02/2025
in Mahakumbh 2025, Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Swami Avimukteshwarananda

Swami Avimukteshwarananda

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ (Maha Kumbh) में सेक्टर 12 में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती  (Swami Avimukteshwaranand Saraswati) के शिविर में बुधवार को आग लग गई। सुबह करीब सात बजे शिविर में एक साथ दो जगह पर आग लगी थी। पश्चिमी हिस्से में लगी आग में दो टेंट जलकर राख हो गए जबकि पूर्वी हिस्से में लगाई गई साधु कुटिया से भी उसी वक्त धुआं उठने लगा। वहां मौजूद महिला श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकल गया। शिविर में दो जगहों पर आग लगने की घटना से लाखों का सामान जलकर राख हुआ। राहत की बात यह रही की कोई जनहानि नहीं हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और अन्य राहत कार्यों में जुटे कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई की और आग पर काबू पा लिया।फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी, जो साधु कुटिया में इलेक्ट्रिक केतली के इस्तेमाल के कारण हुआ था। हालांकि, इस घटना को लेकर शिविर से जुड़े लोग संदेह जताते हुए इसे महज एक संयोग नहीं मानते। उन्होंने इस घटना को लेकर साजिश की आशंका जताई है। उनका कहना है कि एक साथ दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगना सामान्य घटना नहीं हो सकती है, और यह किसी जानबूझकर की गई साजिश का परिणाम हो सकता है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Swami Avimukteshwarananda) के शिविर में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्त आते हैं। इस शिविर में रोजाना धर्म संसद का आयोजन होता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु धर्मिक चर्चाओं में भाग लेते हैं। यह शिविर महाकुंभ के दौरान खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस घटना के बाद महाकुंभ के चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद शर्मा ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और कोई बड़ी जनहानि होने से बची। फिर भी, इस घटना को लेकर जांच जारी है।

अधिकारियों ने इस बात का ध्यान रखने की बात की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। इस घटना ने महाकुंभ के आयोजकों और श्रद्धालुओं को सतर्क कर दिया है। अब इस मुद्दे पर प्रशासन और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Swami Avimukteshwarananda) के अनुयायी दोनों ही इस घटना के साजिश से जुड़े पहलुओं पर विचार कर रहे हैं।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025mahakumbh2025Swami Avimukteshwarananda
Previous Post

अभिषेक के जन्मदिन पर बिग बी ने शेयर की क्यूट तस्वीर, बोले- समय कितनी जल्दी बीत गया

Next Post

महाकुम्भ ने दिखाई विकसित भारत की शुरुआती झलक: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
AK Sharma

महाकुम्भ ने दिखाई विकसित भारत की शुरुआती झलक: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

PM Modi paid tribute to Manmohan Singh

PM मोदी ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, सोनिया, शाह और नड्डा ने भी किए अंतिम दर्शन

27/12/2024

उत्तर प्रदेश के इतिहास में फिर से एक बार भाजपा इतिहास दोहराने जा रही है : शाह

04/02/2022

यूपी ने कोरोना टीकाकरण में फिर रचा इतिहास, इतने लाख लोगों को लगी वैक्सीन

07/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version