• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ के बेस्ट बिरयानी रेस्टोरेंट में लगी आग, एक युवक की जिंदा जलकर मौत

Writer D by Writer D
09/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Fire

Fire broke out in Lucknow's best Biryani restaurant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार रात साढ़े नौ बजे चारबाग इलाके में स्थित होटल रंगोली के बेसमेंट में बने बेस्ट बिरियानी रेस्टोरेंट (Best Biryani restaurant) में आग (Fire) लग गई। हादसे में एक युवक की जलकर मौत हो गई। लपटों में घिरे तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस समय होटल में सात लोग ठहरे थे। सभी नासिक से शादी में शामिल होने आए थे।

सूचना पाकर पुलिस और दमकल कर्मी पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। पुलिस ने बताया कि हादसा गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण हुआ। जांच शुरू कर दी गई है। एडीसीपी (मध्य ) राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि चारबाग में कबीर होटल है। इसके एक हिस्से में रंगोली होटल है। रंगोली के बेसमेंट में बेस्ट बिरयानी के नाम से रेस्टोरेंट है। यह हादसा यहीं हुआ। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। कबीर होटल में लगे उपकरणों से आग (Fire) पर काबू पाने की स्टाफ ने कोशिश की। साथ ही दमकल को सूचना दी।

एडीसीपी ने बताया कि हादसे में रेस्टोरेंट में बिरयानी खाने आए लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।वहां नासिक निवासी प्रकाश सुधाकर दात्रे (30) को मृत घोषित कर दिया। उनके साथी अनीस शेख उर्फ बादशाह समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। उनका इलाज चल रहा है। जांच की जा रही है। जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

प्रकाश को निकालकर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रेस्टोरेंट में आग से बचाव के उपकरण नहीं थे। यही वजह है कि आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। अभी हाल में ही होटल लेवाना में आग लगी थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। होटल में आग से बचाव के उपाय नहीं थे और नक्शा भी पास नहीं था।

इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में कई अधिकारी व कर्मचारी दोषी पाए गए थे और उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति भी हुई थी। होटलों और कांप्लेक्स में आग से बचाव के उपाय अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके हुसैनगंज, चारबाग, नाका, अमीनाबाद व गोमतीनगर समेत कई इलाकों में नियमों का पालन नहीं हो रहा है। यही वजह है कि आए दिन आग लगने की घटनाएं हो रही हैं।

Tags: best biryani restaurentfire nwesLucknow Newsrangoli hotel
Previous Post

मां लक्ष्मी को नाराज करती हैं आपकी ये आदतें, पलभर में बना सकती हैं कंगाल

Next Post

‘मैंडूस’ आज मचा सकता है तबाही, इन शहरों में भारी बारिश का जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Abbas Ansari
Main Slider

अब्बास अंसारी का बड़ा सियासी यू-टर्न, ‘सपा’ के रंग में रंगे आए नजर

22/05/2026
Next Post
Cyclone Midhili

‘मैंडूस’ आज मचा सकता है तबाही, इन शहरों में भारी बारिश का जारी

यह भी पढ़ें

coconut oil

बालों के लिए रामबाण है ये तेल, जानें इससे मिलने वाले फायदे

13/11/2025
Invest UP

यूपी में डिस्टलरी लगा रहे बड़े निवेशक, 1250.44 करोड़ रुपए का निवेश

22/06/2021

अनुपम खेर ने बताया उन्हें क्यों है नवाबों के शहर से बेहद लगाव

23/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version