• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिवाली की रात यूपी के कई जिलों में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

Writer D by Writer D
25/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कन्नौज, बस्ती, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, लखनऊ
0
Fire

Fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। दीपावली पर देर रात को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जलाये गये पटाखों से आग लगनं की घटनाएं हुई हैं। आग की वजह से कुछ स्थानों पर भारी नुकसान हुआ।

बुलंदशहर में गत्ता की फैक्टरी में चिंगारी से लगी आग ने हजारों रुपये के सामान को खाक में मिला दिया। शहर के बाहर औद्योगिक क्षेत्र सिकंदराबाद की एक फैक्टरी में दमकल के वाहनों को शोर सुनकर लोग घरों से बाहर आये तो उन्होंने फैक्टरी में आग लगा हुआ देखा। आग बुझाने में जुटे फायर सर्विस आफिसर ने बताया कि आग लगने की सूचना फैक्टरी के वाचमैन ने दी थी, फिलहाल दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फैक्टरी के भीतर का ज्यादातर सामान जल चुका है।

इसी तरह बुलंदशहर जिले में ही लल्लाबाबू चौराहे के निकट हीरो मोटर्स के सर्विस सेंटर में पटाखे की चिंगारी से आग पकड़ी और विकराल रूप धारण कर लिया। करीब दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन मौके पर लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

मुजफ्फरनगर जिले में नई मंडी क्षेत्र में पटाखे की चिंगारी से कबाड़ के गोदाम में आग लग गयी। आग लगने से गोदाम में रखा सारा सामान जल गया। वहीं ग्रेटर नोएडा में आग ने वेदांतम सोसायटी के बने फ्लैट की 16वीं मंजिल पर कहर बरपाया। चिंगारी से लगी आग ने 16 वीं मंजिल काे अपने चपेट में ले लिया और बिजली के तारों तक फैली आग ने 17वीं मंजिल की सीढ़ीयों का रुख कर लिया। इस दौरान फायर सर्विस वाहनों से पहुंचें अधिकारियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

लखनऊ में ठाकुरगंज में विशाल आटो मोबाइल सर्विस सेंटर में आग ने विकराल रूप ले लिया। अचानक से लगी आग का कारण पटाखे की चिंगारी बताया जा रहा है। जब आग बढ़ गयी तो वहां चार दमकल वाहनों को बुलाना पड़ा। तीन घंटे की मेहनत के बाद फायर आफिसर्स ने मौके पर आग पर काबू पाया। लखनऊ के मालवीय नगर में भी पटाखे की चिंगारी से एक मकान में आग लग गयी, जिसे एक घंटे की मेहनत के बाद फायर वाहनोंं की मदद से बुझाया गया।

बस्ती जिले के दक्षिण दरवाजा क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान में आग लगी तो उसकी लपटों से आस पास के क्षेत्र में गरमी बढ़ गयी। ऊंची लपटों को बुझाने के लिए मौके पर फायर सर्विस के आफिसर्स पहुंचे और लोगों को मौके से हटाते हुए करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया।

बोलेरो और बाइक में भीषण टक्कर, चौकी इंचार्ज की मौत

बरेली जिले में आतिशबाजी को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर आग की घटनाएं हुईं। जिनमें बहेड़ी के एक फर्नीचर शोरूम और बैंकेट हॉल में आग लग गई। किला थाना क्षेत्र के एक बर्तन की दुकान में आग लग गई। नैनीताल रोड स्थित मेडिकल स्टोर में आग लगी है। कई जगहों पर हुई आगजनी की घटना से लाखों रुपये का समान जला है।

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के पीपल चौराहे के मुख्य बाजार में साड़ी सेंटर में आग लग गई। आग बुझाने का प्रयास जारी है। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

Tags: bareilley newsbasti newsdiwaliFirekannauj newsLucknow Newsup news
Previous Post

बोलेरो और बाइक में भीषण टक्कर, चौकी इंचार्ज की मौत

Next Post

अलिया-रणबीर की खास रही पहली दिवाली, कुछ इस अंदाज में किया सेलिब्रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Glowing Skin
Main Slider

फेस को ख़ूबसूरती दिलाएगा कटहल, जानकर हैरान रह जाएंगे

15/08/2026
Spice
Main Slider

बरसात में बिस्कुट रहेंगे क्रिस्पी, मसाले में भी नहीं लगेंगे कीड़े

15/08/2026
house
Main Slider

किराए का घर लेते समय इन बातों का रखें ध्यान, परिवार में बना रहेगा प्यार

15/08/2026
Bread Upma
Main Slider

झटपट बनने वाला ये नाश्ता बच्चों को भी आता है पसंद

15/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की सख्त मॉनिटरिंग से बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, एटीएंडसी हानि में उल्लेखनीय कमी

14/08/2026
Next Post
Alia-Ranbir

अलिया-रणबीर की खास रही पहली दिवाली, कुछ इस अंदाज में किया सेलिब्रेट

यह भी पढ़ें

CM Siddaramaiah

‘मुख्यमंत्री हाजिर हो…’, हाईकोर्ट ने FIR खारिज करने से किया इनकार

06/02/2024
MLAs and public representatives met CM Dhami

राज्य सरकार का लक्ष्य जनता को त्वरित और पारदर्शी सेवाएँ उपलब्ध कराना: सीएम धामी

14/09/2025
Maha Kumbh

वाल्मीकि संत भी योगी के मुरीद

05/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version