• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी विश्वनाथ की मंगला आरती के समय गर्भगृह के शिखर में लग गई आग, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
20/09/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
Kashi Vishwanath

Kashi Vishwanath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath) में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां मंगला आरती हो रही थी। अचानक से गर्भगृह के शिखर से एक चिंगारी निकली और देखते ही देखते वहां आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग देखते ही मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। भक्त यहां वहां भागने लगे। लेकिन सेवादारों और पुलिस ने परिस्थिति पर काबू पाया। बिजली बंद करके आग को बुझाया गया।

इसके बाद पूरे मंदिर (Kashi Vishwanath) परिसर की जांच की गई। गनीमत ये रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन इस कारण कुछ देर के लिए आरती बाधित रही। जानकारी के मुताबित, घटना गुरुवार अल सुबह 4:55 बजे की है। गर्भगृह के दक्षिणी प्रवेश द्वार से मंदिर के स्वर्ण शिखर तक गए केबल में शार्ट सर्किट से चिंगारी निकलने लगी। यह देखकर सेवादारों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत दर्शनार्थियों को वहां से हटाया।

कुछ देर में ही चिंगारी शिखर के पास बने एक ताखे में आग का गोला बन गई। बिना मौका गंवाए बिजली आपूर्ति रोक दी गई इससे आग ज्यादा भड़क नहीं सकी। लेकिन तब तक मंदिर (Kashi Vishwanath) में मौजूद श्रद्धालु दहशत में आ चुके थे। वो उस द्वार से प्रवेश करने में कतराने लगे थे। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने अन्य द्वार से भी श्रद्धालुओं को हटा दिया। बिजलीकर्मियों की जांच में गर्भगृह के दक्षिणी प्रवेश द्वार से बिजली आपूर्ति के लिए लगाए केबल में फाल्ट मिला।

काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट के पास भरभराकर गिरे दो मकान, महिला की मौत

मंदिर (Kashi Vishwanath) के एसडीएम शम्भु कुमार ने बताया- गर्भगृह में काफी पुराने तारों से बिजली आपूर्ति हो रही है। बारिश से स्पार्किंग और शार्ट-सर्किट हुआ। इससे दक्षिणी द्वार से थोड़े समय के लिए दर्शन-पूजन बाधित रहा। कहीं कोई क्षति नहीं हुई। पूरे धाम (Kashi Vishwanath) में दिनभर चला सेफ्टी ऑडिटगर्भगृह के बाहर भोर में हुई घटना के बाद मंदिर प्रशासन ने दिन में पूरे धाम के बिजली आपूर्ति व्यवस्था की सेफ्टी ऑडिट कराई। एसडीएम के नेतृत्व में बिजली मैकेनिक और अभियंताओं की टीम ने एक-एक हिस्से में बिजली केबल व आपूर्ति वाले क्षेत्रों की जांच की। इसके साथ ही पुराने तारों को चिह्नित किया है।

एसडीएम ने बताया कि चूंकि मंदिर के पुराने हिस्से में पुराना केबल दौड़ा है। कुछ हिस्सों में नवीनीकरण हुआ है। बाकी अन्य स्थानों का भी कराया जाएगा।

Tags: Kashi vishwanathup newsvaranasi news
Previous Post

‘भाषा से पहचानिए असली संत-महंत…’, अखिलेश ने योगी पर साधा निशाना

Next Post

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के करीब ‘अपने घर’ का सपना पूरा कर रही योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
YEIDA

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के करीब 'अपने घर' का सपना पूरा कर रही योगी सरकार

यह भी पढ़ें

silk sari

आपकी फेवरेट साड़ी की खो गई है चमक, ऐसे लाए वापस

09/11/2025
arrested

अवैध रुप से कोरोना वैक्सीनेशन लगाने वाला वार्ड ब्वाय गिरफ्तार, भेजा जेल

20/08/2021

मुख्यमंत्री का ओएसडी बनकर जालसाजी करने वाले को एसटीएफ ने दबोचा

29/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version