• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट के पास भरभराकर गिरे दो मकान, महिला की मौत

Writer D by Writer D
06/08/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
Houses Collapsed

Houses Collapsed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर के पास येलो जोन में बड़ा हादसा हुआ है। यहां खोआ गली चौराहे के पास स्थित दो मकान धराशायी (Houses Collapsed)  हो गए। यह घटना सोमवार की देर रात की है। इस हादसे में एक सिपाही और दो महिलाओं समेत पांच से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही हरकत में आई चौक थाना पुलिस ने आपदा राहत टीम के साथ मिलकर राहत कार्य शुरू कर दिया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मैदागिन की ओर से विश्वनाथ मंदिर आने वाले मार्ग पर गेट नंबर 4 को बंद कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक फिलहाल विश्वनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर एक और दो से प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं घटना स्थल पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। तीन मंजिल की इस इमारत का मलबा बड़ी सावधानी के साथ हटाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि खोआ गली चौराहे के पास स्थित जवाहिर साव कचौड़ी वाले के ऊपर राजेश गुप्ता व मनीष गुप्ता के 70 साल पुराने मकान थे।

यह दोनों मकान आपस में सटे थे और जर्जर हो चुके थे। चूंकि बनारस में कई दिनों से बारिश हो रही थी, इसलिए इस मकान की नींव तक में पानी भर गया था। इसकी वजह से सोमवार की देर रात पहले एक मकान धराशायी (Houses Collapsed)  हुआ और झटका लगने से उससे सटा दूसरा मकान भी बैठ गया। बचाव कार्य में जुटी पुलिस ने बताया कि अभी तक साफ नहीं हो सका है कि मलबे में कितने लोग दबे हैं।

युद्ध स्तर पर राहत कार्य जारी

अभी तक उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही और दो महिलाओं समेत पांच से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है। इन सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बड़े स्तर पर राहत अभियान शुरू किया गया है। हाथ से और जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है। वहीं, किसी तरह की अन्य घटना को रोकने के लिए मंदिर मार्ग के गेट नंबर चार को बंद कर दिया गया है।

50 साल पुरानी मंदिर की दीवार भरभराकर गिरी, 9 बच्चों की दब कर मौत

ऑपरेशन पूरा होने के बाद पुलिस ने मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाल लेने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि दौरान इस हादसे में घायल एक महिला की मौत हो गई। वहीं बाकी लोगों का इलाज जारी है। अब पुलिस घटना के कारणों की जांच करा रही है। उधर,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को लेकर मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा से फोन पर बात की। उन्होंने मृत महिला के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों को बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

Tags: crime newsup newsvaranasi news
Previous Post

कुएं से निकले यमराज! चार की ले ली जान, 25 से अधिक लोग पहुँच गए अस्पताल

Next Post

नगरनार स्टील प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, चार कर्मचारी झुलसे

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में जापान से निवेश की बड़ी छलांग लगाएगा यूपी, 200 से अधिक जापानी दिग्गज तलाशेंगे अवसर

17/08/2026
375,000 women became pioneers of the White Revolution.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों का असर, श्वेतक्रांति की अग्रदूत बनीं पौने चार लाख महिलाएं

17/08/2026
Dayashankar Singh
उत्तर प्रदेश

परिवहन निगम के आउटसोर्स कार्मिकों को योगी सरकार का तोहफा, मानदेय में पांच फीसदी की बढ़ोतरी

17/08/2026
Fair-price shop dealers thanked the Yogi government.
Main Slider

कोटेदारों ने योगी सरकार को दिया धन्यवाद, बोले-पहले लोग संदेह करते थे, अब देते हैं सम्मान

17/08/2026
Fertilizer
उत्तर प्रदेश

खरीफ में खाद की पर्याप्त उपलब्धता पर योगी सरकार का जोर

17/08/2026
Next Post
Nagarnar Steel Plant

नगरनार स्टील प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, चार कर्मचारी झुलसे

यह भी पढ़ें

Nitish Kumar files nomination for Rajya Sabha

नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, नितिन नवीन ने भी दाखिल किया पर्चा

05/03/2026
CM Yogi

’सीएम युवा’ बनेगा आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश और आत्मनिर्भर भारत का आधार- सीएम योगी

21/03/2025
salwar suit

ऑफिस में सलवार सूट पहनते समय इन बातों का रखे ध्यान

08/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version