• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टेंट गोदाम में आग, झुलस कर दो बच्चों की मौत, आग लगने की वजह कर देगी हैरान

Desk by Desk
23/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आलमबाग के विराटनगर आजादनगर रिहायशी इलाके घर के अंदर बेसमेंट में अवैध रूप से चल रहे टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई। अग्निकांड के दौरान मासूम बच्चे शांतनू (4) और ऋतिक (डेढ़) गोदाम में फंस गए। जिससे जिंदा जलकर उनकी मौत हो गई।

-दमकल कर्मियों ने दो घण्टे मशक्कत के बाद पाया काबू

विराटनगर आजादनगर निवासी आशुतोष सचिवालय कर्मी हैं। आशुतोष, मां शांति, पत्नी और बेटे के साथ घर के प्रथम तल पर रहते हैं। घर के अंदर बेसमेंट में क्षेत्र में रहने वाले चंद्र पाल सिंह का टेंट का गोदाम है। गोदाम में देखरेख के लिए मजदूर सनी, पत्नी खुशबू, बेटे शांतनू और ऋतिक के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह करीब नौ बजे बेसमेंट में आग लग गई।

देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आस पड़ोस के लोग जबतक दौड़े गोदाम में आग फैल चुकी थी। दोनों बच्चे फंस गए थे। भीषण धुंआ फैल चुका था। लोगों ने पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। इस बीच सीएफओ विजय कुमार सिंह, एफएसओ आलमबाग समेत कई अन्य फायर स्टेशनों के अफसर पहुंचे।

दमकल कर्मियों ने दो घण्टे की मशत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। दमकल कर्मी अंदर घुसे उन्होंने बच्चों को निकाला और सिविल भेजा। सिविल में डॉक्टरों ने दोनों बच्चों शांतनू और ऋतिक को मृत घोषित कर दिया।

आप विधायक और पूर्व मंत्री को दो साल की कैद, जानिये पूरा मामला

दो घण्टे धुंए और आग में फंसे रहे बच्चे, बेसमेंट तोड़कर निकाले गए

अग्निकांड के दौरान बच्चे बेसमेंट में करीब दो घण्टे तक फंसे रहे। दमकल कर्मियों ने गेट से जीने के रास्ते बेसमेंट में घुसने का प्रयास किया पर आग इतनी भयावह थी कि इस स्थिति में अंदर जाना स भव नहीं था। इसके बाद में घर के मु य गेट के पास दमकल कर्मियों ने फर्श (बेसमेंट की छत) काटी और तोड़ी इसके बाद सीढ़ी लगाकर आग की लपटों के बीच ब्रीदिंग आपरेट्स सेट और ऑक्सीजन मास्क लगाकर अंदर दाखिल हुए और आग की लपटों की बीच अंदर घुसे। इसके बाद बच्चोंको निकालकर बाहर ला सके। बच्चे झुलसने और धुंए के कारण अचेत हो गए थे।

आग तापने के दौरान लगी थी आग

बेसमेंट में गद्दे और कुर्सियां रखी थीं। बेसमेंट में दो कमरे भी बने हैं, जिनमे सनी परिवार के साथ रहता है। उसी में खाना भी बनाता है। बेसमेंट में वेंटिलेशन के लिए कुछ नहीं है। बताया जा रहा है कि बच्चे अथवा खुशबू ठंड से बचने के लिए आग जलाकर ताप रही थीं। उस बीच आग गद्दों में लग गई। देखते देखते आग फैल गई।

मदद की गुहार लगाती रही खुशबू और अंदर फंस गए बच्चे

आग लगने के बाद खुसबू चीख पुकार और मदद की गुहार करती बेसमेंट के जीने से बाहर की ओर भागी। इस बीच दोनों बच्चे अंदर ही फंसे रह गए। देखते देखते आग फैल गई। इसके बाद किसी की अंदर जाने की हि मत न हुई और दोनों बच्चों की आग से झुलस कर मौत हो गई।

Tags: crime newshindi newslatest newslucknow crimeLucknow Newsnews in hinditwo children died in fireup news
Previous Post

आप विधायक और पूर्व मंत्री को दो साल की कैद, जानिये पूरा मामला

Next Post

आत्महत्या को उसकाने के आरोप में शोहदा गिरफ्तार, 7 माह से कर रहा था परेशान

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post
arrested

आत्महत्या को उसकाने के आरोप में शोहदा गिरफ्तार, 7 माह से कर रहा था परेशान

यह भी पढ़ें

AK Sharma

पीएम सूर्य घर योजना की श्रेणी में उत्तर प्रदेश को उत्कृष्ट सम्मान मिला : एके शर्मा

06/06/2026
Truck Car Accident

ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

02/11/2020
satish puniya

गांधी परिवार कांग्रेस के लिए मजबूरी है या जरूरी है : पूनियां

25/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version