• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गांधी परिवार कांग्रेस के लिए मजबूरी है या जरूरी है : पूनियां

Desk by Desk
25/08/2020
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
satish puniya

satish puniya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने कहा है कि कांग्रेस सरकार को राज्य में प्रमुख समस्याओं पर चर्चा से बचने के लिये विधानसभा में अपना बहुमत सिद्ध करके सदन से भागने की जल्दी थी।

डा़ पूनियां ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि बहाना तो कोरोना की चर्चा का था, लेकिन आधी-अधूरी चर्चा हुई, क्योंकि इस सरकार को प्रदेश की जनता एवं विकास कार्याें की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि आज कोरोना की स्थिति यह है कि संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है और सरकार सिर्फ आंकड़ों में उलझी हुई है।

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से सदन में आनन-फानन में बिल लाये गये, हमने इसका सदन में विरोध किया। बिजली के बिलों के कारण कांग्रेस विधानसभा में बिल ला रही है, लेकिन असली पीड़ा बिजली के बिलों के कारण राजस्थान की जनता एवं किसान भुगत रहे हैं। इस पर चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन उस चर्चा की इजाजत नहीं मिली और हमें सुबह से लग ही रहा था कि सरकार आनन-फानन में बिल पारित करके इस सदन को स्थगित करने की फिराक में हैं।

यूपी : कानपुर के डीएम का ट्रांसफर, चार PCS अधिकारी भी बदले गए

विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सीपी जोशी द्वारा उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को सदन से बाहर निकाले जाने को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में डाॅ. पूनियां ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से पूर्वाग्रह से ग्रसित है, सवालों के जवाब भी नहीं है और इस तरह का गलत आचरण करके सरकार गलत परमपराओं को डाल रही है।

कांग्रेस के नये अध्यक्ष को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में डाॅ. पूनियां ने कहा कि लोकतंत्र की बात करने वाली कांग्रेस को इतने वर्षों तक गैर-गांधी अध्यक्ष नहीं मिला है। यह सच है कि कांग्रेस दिशाहीन, मुद्दा विहीन और नेता विहीन हो गई है। उन्होंने ट्वीट करके कांग्रेस पर निशाना साधा कि, आओं गांधी-गांधी खेलें, अध्यक्ष-अध्यक्ष खेलें। चिट्ठी-चिट्ठी खेलें, मां-बेटा-बेटी खेलें, गांधी परिवार कांग्रेस के लिए मजबूरी है या जरूरी है?

Tags: 24ghante online.comCwc Meetingcwc meeting todayDr. Satish PooniaGovernment of Gehlotgovernment of rajasthanGovernment of Rajasthan in crisispolitical crisis in Rajasthanpolitical newsRajasthan assembly session 2020rajasthan news updateअशोक गहलोतगहलोत सरकारडाॅ. सतीश पूनियांडॉ. सतीश पूनियांराजस्थान में सियासी संकटराजस्थान विधानसभा सत्र 2020राजस्थान सरकारराजस्थान सरकार संकट में
Previous Post

राजद के शासनकाल में शिक्षा की स्थिति बेहद खराब थी : नीतीश

Next Post

रायगढ़ जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत गिरने से दो लोगों की मौत, 17 लोग घायल

Desk

Desk

Related Posts

Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Next Post
building collapse

रायगढ़ जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत गिरने से दो लोगों की मौत, 17 लोग घायल

यह भी पढ़ें

Mayawati

शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज अति-दुःखद व निंदनीय : मायावाती

05/12/2021
CM Dhami

हाईवे से पर्यटन और उद्योग विकास को मिलेगा बल: सीएम धामी

07/10/2022
जानें कब लगेगा कोरोना का टीका? PM Modi

पीएम मोदी, सांसदों से लेकर मुख्यमंत्रियों को जानें कब लगेगा कोरोना का टीका?

21/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version