• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश के अस्पतालों की FIRE NOC की होगी जांच, निदेशक को दी जाएगी नोटिस

Desk by Desk
28/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
DG Fire
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। लक्ष्मीपत सिंहानिया हृदय रोग संस्थान में रविवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया और मरीजों की जान पर आ गयी। हालांकि दमकल की नौ गाड़ियों के बदौलत टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और किसी भी प्रकार जनहानि नहीं हुई।

यह अलग बात है कि मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने के दौरान दो मरीजों की मौत हो गयी। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद डीजी फायर खुद मौके पर पहुंचे और बताया कि स्टोर रुम की वजह से आग तेजी से फैली।

स्टोर रुम मुख्य बिल्डिंग से होंगे दूर, चलाया जाएगा अभियान

इसके लिए प्रदेश के सभी अस्पतालों पर अभियान चलाया जाएगा कि कोई भी अस्पताल अपनी मुख्य बिल्डिंग के पास स्टोर रुम नहीं रखेगा। इसके साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि बिना फायर एनओसी के कोई भी अस्पताल संचालित नहीं होगा।

रावतपुर के जीटी रोड स्थित लक्ष्मीपत सिंहानिया हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलॉजी) में रविवार को मुख्य बिल्डिंग के नीचे वाले फ्लोर पर बने स्टोर रुम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से मरीजों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने बड़ी-बड़ी सीढ़ियों के जरिये मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया।

रिफाइंड तेल गोदाम में लगी भीषण आग, 30 लाख का हुआ नुकसान

कानपुर परिक्षेत्र के सबसे बड़े कार्डियोलॉजी अस्पताल में आग लगने की जानकारी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और लखनऊ से दमकल के साथ ही अन्य विभागों के आलाधिकारी कानपुर पहुंचने लगे। अस्पताल पहुंचे डीजी फायर आरके विश्वकर्मा ने बताया कि 140 मरीज भर्ती थे जिनको सुरक्षित निकाल लिया गया है।

नौ फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। किसी की मौत नहीं हुई है और स्टोर रुम में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। स्टोर रुम में रखे प्लास्टिक के सामान के चलते आग ने विकराल रुप धारण किया है। मेरे अनुसार किसी भी अस्पताल के मुख्य बिल्डिंग से दूर स्टोर रुम को होना चाहिये। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। हादसे के कारणों को जांचने के लिए टीम का गठन किया गया है और जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फेल हुआ फायर का सिस्टम

आग लगने के बाद हृदय रोग संस्थान में बड़ी लापरवाही सामने आई है। आलम यह रहा कि मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा था। इसे लेकर अग्निशमन विभाग नोटिस जारी कर चुका था, क्योंकि अस्पताल में फायर सेफ्टी सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका था।

बताया जा रहा है कि कॉर्डियोलॉजी अस्पताल में आग से निपटने के इंतजाम ही नहीं थे। यहां लगे स्मोक डिटेक्टर, फायर पैनल एवं अग्निशमन उपकरण (फायर एक्सटिंग्युशर) काम ही नहीं कर सके। अग्निशमन विभाग ने फायर एनओसी (नन आब्जेक्यशन सर्टिफिकेट) के लिए संस्थान को नोटिस दिया था। फिर भी गंभीरता नहीं दिखाई, यही लापरवाही घटना के समय भारी पड़ गई।

लक्ष्मीपत सिंहानिया हृदय रोग संस्थान में कहने के लिए आग से निपटने के पूरे इंतजाम किए गए हैं। लेकिन वास्तविकता में ऐसा कुछ भी नहीं है। सूत्रों का कहना है कि संस्थान के अधिकारी इसकी कभी जांच-पड़ताल तक नहीं करते हैं। यहां लगी पाइप लाइन जंक जा रही है।

हाइड्रेंट केवल दिखावे के लिए हैं। यहां वाटर लाइन, हाइडेंट और फायर कंट्रोल पैनल, स्मोक डिटेक्टर एवं फायर एक्सटिंग्युशर लगे हैं। संस्थान में जगह-जगह लगे फायर एक्सटिंग्युशर एक्सपायरी डेट के हैं। मुख्य अग्निशनम अधिकारी सुरेंद्र चौबे ने बताया कि संस्थान में आग बुझाने के लिए लगा फायर पैनल काम नहीं कर सका। हाईडेंट और पाइप लाइन भी खराब पड़ी है। यहां लगे ज्यादातर फायर एक्सटिंग्युशर भी एक्सपायरी डेट के थे। इसलिए कुछ ही काम कर सके। संस्थान को फायर की एनओसी के लिए पूर्व में नोटिस दिया था। इसके बावजूद लापरवाही बरती गई।

संस्थान के निदेशक को दी जाएगी नोटिस

गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. आरबी कमल ने कहा कि हृदय रोग संस्थान में फायर सेफ्टी सिस्टम फेल होना गंभीर बात है। अगर अग्निशमन विभाग ने फायर एनओसी के लिए नोटिस दिया था, तो उस पर गंभीरता बरती चाहिए थी। संस्थान के निदेशक से नोटिस को लेकर जवाब तलब करेंगे।

Tags: DG FireFIRE NOChindi newsHospitals of UPNotice to hospitalsup news
Previous Post

10वीं शताब्दी में चंद शासनकाल से खेली जा रही है कुमाउंनी शास्त्रीय होली

Next Post

जानिए क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, देश में है होली की मस्ती की धूम

Desk

Desk

Related Posts

Aadhar
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने दी ग्रामीणों को बड़ी राहत, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू

29/07/2026
The Yogi government will conduct two vaccination drives in August.
उत्तर प्रदेश

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार

29/07/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

स्कूल बंद करने के आरोप पर अखिलेश को संदीप सिंह का जवाब, ‘PDA नहीं, Propaganda Delivery by Akhilesh’

29/07/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार

29/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश भर में हो स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन : मुख्य सचिव

29/07/2026
Next Post
Holi

जानिए क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, देश में है होली की मस्ती की धूम

यह भी पढ़ें

CM Yogi

लखनऊ मेट्रो का विस्तार राजधानी की आवश्यकता: योगी

02/01/2024
Fugitive Nirav Modi's brother Nehal Deepak Modi arrested

भगोड़ा नीरव मोदी का भाई नेहल दीपक मोदी गिरफ्तार, PNB घोटाले में है आरोपी

05/07/2025
Sonam Wangchuk

16 दिन बाद सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, बोले- हमारी मुख्य अपील का समाधान हुआ

22/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version