• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काबुल एयरपोर्ट एंट्री गेट के पास फायरिंग, छोड़े गए आंसू गैस के गोले

Writer D by Writer D
28/08/2021
in Main Slider, World, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर
0
kabul airport

kabul airport

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काबुल के एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर शनिवार को फायरिंग की घटना सामने आई है। आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए हैं। इस घटना के बाद अफरातफरी का माहौल मच गया है। दो दिन पहले ही काबुल में सिलसिलेवार हुए बम धमाकों में 150 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए थे।

रॉयटर्स के अनुसार, एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो सका है कि गोलियां किसने चलाई हैं। इसके अलावा, लोगों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। घटना के तुंरत बाद लोग एक जगह से दूसरी जगह भागते हुए नजर आए। अफरातफरी मचने की वजह से गाड़ियां बार-बार हॉर्न बजाती हुई भी दिखाई दी हैं।

काबुल में हुए बम धमाकों के बाद भी विभिन्न देशों का रेस्क्यू अभियान जारी है। ब्रिटेन आज अपना अभियान खत्म करने वाला है। वहीं, अमेरिका ने बम धमाकों के कुछ घंटों के बाद ही आईएसआईएस-के के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करते हुए बदला ले लिया है। मानवरहित विमान से अफगानिस्तान के नांगरहार में आतंकी संगठन के ठिकानों पर बम गिराए गए। अमेरिका ने काबुल बम धमाकों के साजिशकर्ता को मार गिराने का भी दावा किया है।

काबुल ब्लास्ट में हुआ था छर्रों से भरा लगभग 25 पाउंड विस्फोटक का इस्तेमाल

बम धमाकों में 169 अफगानिस्तान के नागरिकों की जान चली गई थी। इसके अलावा, अमेरिका के 13 सैनिकों की भी मौत हो गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बम धमाकों के बाद जल्द-से-जल्द आतंकी संगठन से बदला देने की घोषणा की थी, जिसके बाद एयरस्ट्राइक की गई।

ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस समेत कई देशों ने अपने राजदूतों को वापस बुलाने का फैसला किया है। सीरियल ब्लास्ट के फौरन बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा था कि उनके राजदूत काबुल से वापस आ जाएंगे और पेरिस से ही काम करेंगे। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने भी एंबेसी को बंद करने की घोषणा की है। अपने स्टाफ और अन्य नागरिकों को देश वापस बुला रहा है। भारत, अमेरिका समेत कई अन्य देश पहले ही काबुल में स्थित एंबेसी से राजदूत समेत स्टाफ को वापस बुला लिया था। भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि अफगानिस्तान से ज्यादातर भारतीयों को देश वापस बुलाया जा चुका है।

Tags: # world newskabul airport
Previous Post

माननीय गवर्नर श्री भगत कोश्यारी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने डेल्फिक काउंसिल ऑफ़ महाराष्ट्र का लोगो किया अनवील

Next Post

पंजाब नेशनल बैंक में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post

पंजाब नेशनल बैंक में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

यह भी पढ़ें

Uttar Pradesh Shikshak bharti

यूपी में टीजीटी पीजीटी शिक्षकों की 15000 से ज्यादा भर्तियां

30/10/2020
CM Yogi

मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

16/05/2026
Kareena Kapoor was seen wishing Kunal Khemu a special birthday

कुणाल खेमू को खास अंदाज में बर्थडे विश करती दिखी करीना कपूर

25/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version