Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखीमपुर खीरी

सड़क हादसे को देखने जमा हुए लोगों को ट्रक ने रौंदा, पांच की मौत

लखीमपुर खीरी। कोतवाली की रामापुर चौकी क्षेत्र के गांव पनगी खुर्द में शनिवार की रात करीब 7.40 बजे बड़ा भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पाकर एसपी गणेश प्रसाद साहा मौके पर पहुंचे हैं।

बताते हैं कि शनिवार की शाम करीब 7.30 बजे ऐरा रोड पर पनगी खुर्द गांव के पास स्कूटी व कार की टक्कर हो गई, जिसमें एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा ही था कि तभी लखीमपुर की ओर से आए तेज रफ्तार 10 टायरा ट्रक ने लोगों को रौंदता हुआ चला गया। इस हादसे में करीब पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Supreme Court ने हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में अपलोड किए 2000 फैसले

जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने आठ से 10 लोगों की मौत होने की बात कही है। क्योंकि ज्यादातर घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा गया है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पहले घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button