• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Supreme Court ने हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में अपलोड किए 2000 फैसले

Writer D by Writer D
28/01/2023
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Supreme Court

Supreme Court

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) अब अपने अहम फैसलों को हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में अपनी वेबसाइट पर जारी करने लगी है। इस फैसले की खूब सराहना हो रही है। इसके जरिए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की कोशिश है कि इंसाफ के लिए कतार में खड़े देश के अंतिम नागरिक तक कोर्ट और इसके फैसले की पहुंच सरल की जा सके। यह मुहिम चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने शुरू की है जो कि अब रंग लाने लगी है।

CJI का यह ऐसा कदम है, जो देश की न्यायपालिका को सीधे आम लोगों तक पहुंचाएगा। अब लोग खुद ही अपनी भाषा में फैसले पढ़कर कानूनी प्रक्रिया के भागीदार बन सकेंगे। बता दें कि इस नए कदम के जरिए  लोग अपनी क्षेत्रीय भाषा और लिपि में कोर्ट के फैसलों को पढ़ सकते हैं।

2 हजार से ज्यादा फैसले वेबसाइट पर हुए अपलोड

गणतंत्र दिवस से इस पहल की शुरुआत हुई थी। 74वें गणतंत्र दिवस पर 1000 से ज्यादा फैसलों का अनुवाद अपलोड किया गया, जिसके बाद अब यह सिलसिला काफी आगे बढ़ चुका है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के पोर्टल eSCR पर सिर्फ हिंदी में अनुवादित महत्वपूर्ण फैसलों की संख्या शनिवार शाम 2000 पार कर चुकी है। सुप्रीम कोर्ट की e-कोर्ट कमेटी के सूत्रों के मुताबिक रविवार शाम तक 550 नए फैसले अपलोड हो गए हैं।

26 जनवरी से हुई शुरुआत

बता दें कि इंसाफ को लेकर देशभर के लोगों की आस न्यायपालिका पर टिकी रहती है। इस बेचैनी और उत्सुकता को महसूस करते हुए देश के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने पिछले हफ्ते ये ऐलान किया था और 26 जनवरी से इस पर काम शुरू हो चुका है। गणतंत्र दिवस और अपने स्थापना दिवस को और यादगार बनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 26 जनवरी को एक हजार से ज्यादा फैसलों का 10 भाषाओं में अनुवाद जारी किया था।

इतनी भाषाओं में जारी हुआ अनुवाद

इसमें हिंदी के अलावा ओड़िया, गुजराती, तमिल, असमी, खासी, गारो, पंजाबी, नेपाली और बांग्ला भाषाएं शामिल हैं। धीरे-धीरे सुप्रीम कोर्ट अन्य भाषाओं में भी इसे अपलोड करेगी। सुप्रीम कोर्ट की e-कोर्ट्स कमेटी के मुताबिक अनुवाद के लिए आधुनिक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन फैसलों का अनुवाद सही हो, इसके लिए न्यायिक अफसरों की मदद भी ली जा रही है।

कूड़ा कलेक्शन के लिए एक फरवरी से चलेगा ‘10तक डोर टू डोर’ अभियान

सुप्रीम कोर्ट के इस कदम की खुद पीएम मोदी ने भी तारीफ की है। वहीं कानूनी पेशे से जुड़े लोग भी मानते हैं कि इससे आम लोगों के साथ-साथ दूसरों को भी फायदा होगा।

Tags: delhi newsNational newsSupreme Court
Previous Post

कूड़ा कलेक्शन के लिए एक फरवरी से चलेगा ‘10तक डोर टू डोर’ अभियान

Next Post

सड़क हादसे को देखने जमा हुए लोगों को ट्रक ने रौंदा, पांच की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Somvati Amavasya
Main Slider

सोमवती अमावस्या के दिन बनेगा दुर्लभ संयोग, जानिए महत्व और उपाय

07/06/2026
Gulab Sharbat
Main Slider

रिश्तों में मिठास घोल देगा यह ड्रिंक, चारों ओर से हो जाएगी तारीफों की बौछार

07/06/2026
black forehead
Main Slider

माथे के कालेपन को दूर कर देंगे ये नुस्खे, मिलेगा जबरदस्त निखार

07/06/2026
Sunset
Main Slider

इन जगहों पर दिखता हैं सनसेट का बेहतरीन नजारा

07/06/2026
Facial
Main Slider

लंबे समय तक रहेगा फेशियल का असर, बस इन गलतियों से बचे

07/06/2026
Next Post
Truck-Trolley Collision

सड़क हादसे को देखने जमा हुए लोगों को ट्रक ने रौंदा, पांच की मौत

यह भी पढ़ें

climb on water tank

पानी की टंकी पर चढ़ी दो सगी बहनें, मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला

03/03/2021
cattle smuggling gang

वृद्ध की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

12/05/2021

अटल बिहारी के सहयोगी रहे पूर्व विधायक सुखदेव प्रसाद का निधन

16/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version