• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कूड़ा कलेक्शन के लिए एक फरवरी से चलेगा ‘10तक डोर टू डोर’ अभियान

Writer D by Writer D
28/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Neha Sharma

Neha Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में स्वच्छ भारत मिशन, नगरीय 2.0 के तहत सूखे और गीले कचरे (Garbage Collection) को अलग अलग कराकर शत प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन (Door to Door Garbage Collection) करने के लिए 01 फरवरी से 31 मार्च, 2023 तक 03 चरणों में “10तक’ डोर टू डोर” अभियान प्रार्थना, सहमत, चालान की दृष्टि से चलाया जायेगा,जिसमें प्रथम चरण 01 से 15 फरवरी तक, द्वितीय चरण 16 फरवरी से 03 मार्च तक और तीसरा चरण 04 मार्च से 31 मार्च तक चलाया जाएगा। इसके लिए राज्य मिशन निदेशक नेहा शर्मा (Neha Sharma)  ने सभी नगर आयुक्तो एवम् अधिशासी अधिकारीयों को निर्देशित किया है कि सभी निकाय अभियान की शुरुआत से पहले अपने यहां मशीनरी और मैनपावर का समुचित प्रबन्ध कर पूर्णरूप से तैयारी कर ले। स्वच्छता के इस महाभियान में सभी नागरिकों का भी सहयोग लेना आवश्यक है। इसके भी प्रयास किए जाएं।

निदेशक  नेहा शर्मा (Neha Sharma)  ने बताया कि प्रदेश के नगरों को ‘गुड टू ग्रेट’ तथा वैश्विक मापदंडों के अनुरुप बनाने के लिय सबसे पहले यहां के कूड़े का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण करना जरूरी है। इसके लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कूड़े का सोर्स सेग्रीगेशन किया जाना आवश्यक है। कोशिश होगी कि प्रातः 10बजे तक सभी नगरवासी सूखा और गीला कूड़ा अलग अलग कर वेस्ट कलेक्टर/कूड़ा (Garbage Collection) गाड़ी को दे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगरीय सुविधाओं, सौन्दर्यीकरण एवं स्वच्छता के प्रति जागरुकता के लिए 01जनवरी, 2023 से 100 दिवसीय ‘उत्तर प्रदेश वैश्विक नगर (यूपी जी सिटीज) अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश के नगरीय क्षेत्र में वैश्विक स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही जन-जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी है। ‘स्वच्छ ढाबा’ एवं ‘स्वच्छ विरासत’  जैसे अभियानों की सफलता के बाद अब 01 फरवरी से 31 मार्च तक ’10तक डोर टू डोर’ अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। बताया कि नगरीय स्तर पर स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निकाय कर्मी प्रतिबद्ध हैं। कचरा उठान से लेकर कचरा निस्तारण की प्रक्रिया को सरल बनाने की ओर अग्रसर हैं।

स्वच्छता के लिए घर-घर जाकर करेंगे प्रार्थना

प्रथम चरण 01 से 15 फरवरी तक चलाया जाएगा। जिसके तहत सफाई मित्र घर-घर जाकर आम जनमानस को ‘10तक डोर टू डोर’ अभियान में सहभागिता के लिए ‘प्रार्थना’ करेंगे। जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही गंदगी से होने वाले नुकसान की जानकारी भी दी जाएगी। आमजन को  चिकनगुनिया, डेंगू, मलेरिया आदि जनित रोगों से बचाव के लिए भी जागरूक किया जाएगा।

सफाई चैंपियन कूड़ा पृथक्करण के लिए करेंगे जागरूक

द्वितीय चरण 16 फरवरी से 03 मार्च तक चलाया जाएगा। इसके तहत निकाय स्तर पर 10-10 सफाई चैंपियन की पांच-पांच टीमों के माध्यम से घर-घर जाकर कूड़ा पृथक्करण के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति द्वारा वार्ड स्तर पर डोर टू डोर कैम्पेन के माध्यम से जनजागरुकता एवं जनसहभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, एनजीओ, सीएसओ एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जनमानस को स्वच्छता बनाए रखने के प्रति  ‘सहमत’ भी कराया जाएगा।

गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना , कटेगा चालान

04 मार्च से 31 मार्च तक अभियान के तीसरे चरण में गंदगी फैलाने वालों को चिन्हित कर उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। मौके पर ही चालान भी काटा जायेगा।

Tags: garbage collection campaignLucknow NewsNeha Sharmaswachch bharat mission
Previous Post

नेहा शर्मा ने लीगेसी वेस्ट के प्लांट का किया निरीक्षण, खामियों पर अधिकारियों की लगाई क्लास

Next Post

Supreme Court ने हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में अपलोड किए 2000 फैसले

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने दिए आर्थिक अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई और तेज करने के निर्देश

10/06/2026
Heat wave and thunderstorm alert in UP
Main Slider

यूपी में में आज लू और आंधी-बारिश का डबल अलर्ट, जानें लखनऊ का हाल

10/06/2026
Swami Avimukteshwaranand-Ashutosh Brahmachari
Main Slider

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद केस में बड़ा यू-टर्न: आशुतोष ब्रह्मचारी ने कबूला फर्जी मुकदमे का सच

10/06/2026
cm yogi-pm modi
उत्तर प्रदेश

देशवासियों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति है यह कीर्तिमान: मुख्यमंत्री

10/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को देगी आवास योजना का लाभ

09/06/2026
Next Post
Supreme Court

Supreme Court ने हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में अपलोड किए 2000 फैसले

यह भी पढ़ें

NICU

‘… शादीशुदा हैं तो कब होगा बच्चा?’, लाखों कपल्स से सरकार पूछ रही सवाल

28/10/2022
राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन

अयोध्या में राम-सीता की कुलदेवी की पूजा के साथ शुभारंभ हुआ मंदिर निर्माण का अनुष्ठान

03/08/2020
Mrityu Panchak

बसंत पंचमी पर पड़ा पंचक का साया, इस दौरान न करें ये शुभ काम

14/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version