• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पांच फुट डॉल्फिन को ग्रामीणों ने मार डाला, वन विभाग की टीम जांच में जुटी

Writer D by Writer D
31/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रतापगढ़
0
dolphine killed

dolphine killed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की सहायक नहर शारदा में दिखी डॉल्फिन मछली को ग्रामीणों ने मार डाला। मामला नवाबगंज थाना के कोथारिया गांव का है। यहां नहर में दिखी डॉल्फिन मछली का ग्रामीणों ने शिकार कर लिया। दर्जन भर ग्रामीणों ने लगभग 5 फीट लंबी डॉल्फिन को धारदार हथियार से मार डाला।

सूचना मिलने पर पुलिस के आला अफसर और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उसने डॉल्फिन के शव को कब्जे में ले लिया। वन विभाग की टीम ने डॉल्फिन के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद, वहीं उसका अन्तिम सस्कार भी कर दिया। इस दौरान डॉल्फिन मछली को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।

संभावना जताई जा रही है कि गंगा नदी से शारदा सहायक नहर में यह डॉल्फिन आई होगी। इस घटना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मामले की जांच करने में जुटी है। लेकिन अभी तक मछली को मारने वाले ग्रामीणों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जा सकी है। पुलिस और वन विभाग के अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे है।

मप्र के कार्यवाहक जस्टिस संजय यादव इलाहाबाद उच्च न्यायालय के जज नियुक्त

5 अक्टूबर 2009 को गंगेटिक डॉल्फिन को भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया था। केंद्र सरकार ने इसे 1972 में भारतीय वन्य जीव संरक्षण कानून के दायरे में लाया था। डॉल्फिन स्तनधारी और नेत्रहीन जलीय जीव होती है. इसे सन ऑफ रिवर भी कहा जाता है।

डॉल्फिन मछली के शिकार के पीछे यह आशंका भी जताई जा रही है कि ग्रामीणों ने इसका शिकार भोजन के लिए इरादे से किया हो। शायद यही वजह है कि शुरू में पुलिस या वन विभाग के अधिकारियों को शिकारियों ने सूचना नहीं दी।

Tags: dolphine killedsharda riverup news
Previous Post

एक हजार से ज्यादा बूथ हो रहे तैयार, पहले चरण में 51 लाख लोगों को लगेगा टीका

Next Post

स्लोवाकिया की टेनिस खिलाड़ी बास्कोवा पर लगा 12 साल का प्रतिबंध

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जेलों की सुरक्षा मजबूत, AI कैमरों से निगरानी

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Next Post
tennis

स्लोवाकिया की टेनिस खिलाड़ी बास्कोवा पर लगा 12 साल का प्रतिबंध

यह भी पढ़ें

Firing

BJP विधायक के बहनोई पर कई राइउंद फायरिंग, बाल-बाल बचे

23/06/2021
hathras case

हाथरस केस : “नकली भाभी” को बड़ी राहत, बचाव में उतरे मेडिकल कॉलेज के डीन

12/10/2020
adenomyosis

जानें क्या है एडेनोमायोसिस की समस्या, वजहें, लक्षण एवं बचाव

11/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version