Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ
पांच IAS अफसरों का हुआ तबादला, जानिए किसको मिली कौन सी जिम्मेदारी
राज्य सरकार ने पांच आईएएस अफसरों का तबादला गुरुवार की देर रात को कर दिया है। आईएएस ब्रह्मदेव तिवारी को उत्तर प्रदेश का अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
इनके अलावा आईएएस प्रमोद उपाध्याय को उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
कानपुर के मंडल आयुक्त राजशेखर को अतिरिक्त कार्यभार देते हुए श्रम आयुक्त बनाया गया है।
मो. मुस्तफा प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम और आईएएस सुरेंद्र राम को सहरानपुर का अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।




