• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी की पहल का असर, ललितपुर के पांच गांव सौर ऊर्जा से हुए रोशन

Writer D by Writer D
08/06/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, ललितपुर
0
solar energy

solar energy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : प्रदेश में सोलर एनर्जी (Solar Energy) को प्रोत्साहित कर रही योगी सरकार की पहल का असर दिखने लगा है। सिर्फ सिटी ही नहीं, बल्कि गांवों तक सोलर एनर्जी को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में ललितपुर में जिला प्रशासन ने सीएम योगी (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप कई गांवों को साेलर एनर्जी से रोशन कर मिसाल पेश की है। यहां पर पहले चरण में पांच गांवों को सोलर एनर्जी से रोशन किया गया है, जबकि पूरे शहर को सौर ऊर्जा (Solar Energy)  से रोशन करने के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। मालूम हो कि बुंदेलखंड रीजन को सौर ऊर्जा (Solar Energy) का हब बनाने के लिए प्रदेश सरकार सोलर पार्क विकसित कर रही है। झांसी, ललितपुर और चित्रकूट में सबसे बड़े सोलर पार्क को 9 हजार एकड़ में विकसित किया जा रहा है, जहां पर 2 हजार मेगावाट का सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा। इससे प्रतिवर्ष 4700 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। इसके लिए लक्षित भूमि को लीज पर लेने की प्रक्रिया जारी है।

साढ़े तीन सौ घर सौर ऊर्जा (Solar Energy) से हो रहे रोशन

पिछली सरकारों में उपेक्षा का दंश और संसाधनों के लूट का शिकार रहा बुंदेलखंड आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है। वर्तमान में बुंदेलखंड को जहां एक ओर बल्क ड्रग पार्क का हब बनाया जा रहा है, तो वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर को गति देने के लिए ‘बीडा’ का गठन कर अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ललितपुर ने सोलर एनर्जी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां पर सीएम योगी के विजन के तहत पहले चरण में जंगल से सटे पांच गांव के करीब साढ़े तीन सौ घर सोलर पावर से जगमगा रहे हैं। इसके साथ ही 73 स्ट्रीट लाइट ने सड़कों के अंधेरे को खत्म कर दिया है।

ललितपुर के डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि विकासखंड मड़ावरा के वनगुवां, लखंजर, हीरापुर, पापड़ा और बारई गांव जंगलों के बीच में बसे हुए हैं। ऐसे में यहां पर बिजली की आपूर्ति के लिए लाइन को जंगलों से होकर ले जाना पड़ेगा। इससे जंगल को नुकसान के साथ वन्यजीवों पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। इस पर हमने यहां पर सोलर पावर से बिजली सप्लाई की योजना बनायी। इन गांवों में सर्वे कराया गया तो पाया गया कि यहां पर सोलर प्लांट के जरिये बिजली की आपूर्ति की जाती थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से वह निष्क्रिय हो गये हैं। ऐसे में दोबारा सोलर पावर शुरू करने के लिए 3 गांव के लिए सीएसआर फंड और दो गांव के लिए जिला खनिज निधि के जरिये करीब 70 लाख की धनराशि जुटायी गयी।

मुख्यमंत्री योगी का सख्त निर्देश, किसी भी सूरत में नहीं बर्दाश्त किया जाएगा कब्जा

इसके बाद यहां पर सोलर पावर को दुरुस्त किया गया और गांव में बिजली सप्लाई शुरू की गयी। उन्होंने बताया कि आज इन गांवों के हर घर को दो बल्ब व पंखे का कनेक्शन दिया गया है। गांववासियों को सोलर पावर के जरिये निशुल्क बिजली की सप्लाई की जा रही है।

प्रतिवर्ष 1400 मिलियन यूनिट बिजली का होगा उत्पादन

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि सीएम योगी के विजन के तहत पहले चरण में पांच गांव को सोलर के जरिये बिजली की आपूर्ति की जा रही है। अब दूसरे चरण में शहर के सभी सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा के जरिये बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इसके साथ ही सोलर पार्क (Solar Park) के लिए 2700 एकड़ भूमि के सापेक्ष अब तक 1317.80 एकड़ सरकारी और 1022.73 एकड़ निजी भूमि को चिन्हित किया जा चुका है।

इसमें लगभग 86 प्रतिशत भूमि लीज पर अधिग्रहित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि करीब 9 गांव की जमीन को चिन्हित किया गया है। यहां पर फेन्सिंग कार्य एवं सौर ऊर्जा निकासी के लिए आंतरिक ग्रिड सब स्टेशन के निर्माण का काम यूपीपीसीएल की ओर से किया जा रहा है। 600 मेगावॉट क्षमता के इस प्लांट से प्रतिवर्ष 1400 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया जाएगा।

Tags: Lalitpur newssolar energysolar parksolar plantup newsYogi News
Previous Post

सीएम सैनी ने HSSC के नव नियुक्त चेयरमैन हिम्मत सिंह को दिलवाई गोपनीयता की शपथ

Next Post

जनता के लिए है सरकार, वीआईपी कल्चर नहीं स्वीकार: मुख्यमंत्री योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Construction of Khajurkhal-Bhandarikhod motor road in Chamoli completed
उत्तराखंड

चमोली के खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

01/07/2026
CM Bhagwant Mann filled the Enumeration Form
पंजाब

एस.आई.आर.-2026 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरा गणना फॉर्म, प्रक्रिया में भागीदारी का आह्वान

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
PM Modi
नई दिल्ली

भारत-पाक संवाद की मांग तेज, 100 से ज्यादा हस्तियों का PM मोदी को पत्र

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Next Post
CM Yogi

जनता के लिए है सरकार, वीआईपी कल्चर नहीं स्वीकार: मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें

केरल में कोरोना

गोवा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 28 हजार के पार, 22 हजार से अधिक रोगमुक्त

21/09/2020
Hair color

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2024
Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम-वीवीपैट पर चुनाव आयोग से मांगा स्पष्टीकरण

24/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version