• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में मंडल स्तर पर आयोजित होंगी फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी

Writer D by Writer D
24/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Vegetable Show

Vegetable Show

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में मंडल स्तर पर फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी (Vegetable Show) के आयोजन हो रहे हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि इन प्रदर्शनियों के आयोजन से उत्पादकों और किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा और वे औद्योगिक क्षेत्र में अपनाई जा रही नई तकनीक भी सीख सकेंगे।

फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी (Vegetable Show) के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आज उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस आयोजन से फल, शाकभाजी, पुष्प, मौन पालन, औषधीय पौधों के उत्पादकों और खाद्य प्रसंस्करण उत्पादकों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। इससे जहां एक ओर किसानों की आय बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर इसे लघु उद्योग के रूप में विकसित किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से औद्यानिक क्षेत्र के उत्पादकों को प्रोत्साहन मिलने के साथ उन्हे वैज्ञानिक ढंग से उत्पादन, रखरखाव तथा विपणन की नई तकनीक सीखने को मिलेगी।

13 मंडलों में प्रदर्शनी के लिए तैयारियां अंतिम दौर में

बैठक में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब तक मंडल स्तर पर आगरा, लखनऊ में फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा चुका है जबकि प्रयागराज में 24 से 25 फरवरी, वाराणसी में 25 से 26 फरवरी और सहारनपुर में 14 से 17 मार्च के बीच प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है। इसके अलावा अलीगढ़, आजमगढ़, बरेली, अयोध्या, देवीपाटन, गोरखपुर, बस्ती, झांसी, चित्रकूट धाम, कानपुर, मेरठ, मुरादाबाद और मीरजापुर मंडलों में प्रदर्शनी को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं, लेकिन अभी डेट फाइनल नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री योगी को अधिकारियों ने बताया कि मार्च तक बचे सभी मंडल में प्रदर्शनी का आयोजन कर दिया जाएगा। साथ ही प्रदर्शनी में प्रतियोगिता को दो श्रेणी में बांटा गया है। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए नियम भी निर्धारित कर दिए गए हैं। पहली श्रेणी में शाकभाजी, हाइब्रिड शाकभाजी, पॉली हाउस में उत्पादित सब्जियों, जैविक शाकभाजी, फल, विशिष्ट फल, मशरूम, फल संरक्षण, शहद एवं पान के पत्तों की प्रतियोगिता को रखा गया है।

यह है प्रतियोगिता की दूसरी श्रेणी

-सदाबहार पत्ती, फूल, अन्य गमलों के पौधे, गमलों में जाड़े के मौसमी के फूलों के पौधे, मेडिसिन प्लांट्स तथा मौसमी फूलों के गमले, गमलों में लगी शाक भाजी प्रतियोगिता

-गमलों के कलात्मक समूह की प्रतियोगिता

-पॉलीहाउस में उत्पादित विभिन्न प्रजातियों के पुष्प, गुलाब तथा डहेलिया आदि के कटे पुष्पों की

-औषधीय सकुलेन्ट्स, कैक्टस बोनसाई पौधों की प्रतियोगिता

-वर्टिकल गार्डेन, फूलों से बनी आकृतियों की प्रतियोगिता

-कलात्मक पुष्प सज्जा, रंगोली की प्रतियोगिता

3.42 करोड़ से सभी मंडलों पर आयोजित की जा रही प्रदर्शनी

अधिकारियों ने सीएम योगी को बताया कि प्रदेश में मंडल स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन करने के लिए बजट भी आवंटित कर दिया गया है। 18 मंडलों में प्रदर्शनी के लिए 3 करोड़ 42 लाख 99 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसमें प्रत्येक मंडल में 19 लाख 5 हजार 5 सौ रुपये प्रदर्शनी के लिए खर्च किए जा रहे हैं। प्रदर्शनी को भव्य बनाने के लिए मंडल स्तर पर फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsVegetable Show
Previous Post

उप्र की जेलों में स्मार्ट वॉच और स्मार्ट बैंड के प्रयोग पर लगा प्रतिबंध

Next Post

अब खेल-खेल में पढ़ना सीखेंगे परिषदीय स्कूलों के छात्र

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की सख्त मॉनिटरिंग से बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, एटीएंडसी हानि में उल्लेखनीय कमी

14/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, पनीर की गुणवत्ता को लेकर 25 इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई

14/08/2026
CM Yogi
अयोध्या

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

14/08/2026
Sawan Jhula
अयोध्या

अयोध्या में शनिवार से शुरू होगा सावन झूला मेला, मणिपर्वत पर होगा भव्य झूला विहार

14/08/2026
Wrestling competition to be held at Gorakhnath Temple on Nag Panchami.
उत्तर प्रदेश

नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर में होगी दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

14/08/2026
Next Post
Council Schools

अब खेल-खेल में पढ़ना सीखेंगे परिषदीय स्कूलों के छात्र

यह भी पढ़ें

Transfer

तीन आईएएस अफसरों का ट्रांसफर, ये अधिकारी हुए इधर से उधर

19/01/2023
CBSE

CBSE 10th board: हिन्दी में लाने हैं अच्छे नंबर तो इन बातों का रखें ध्यान

23/12/2020
Mayawati

देश में बहुजन-हितैषी ‘अच्छी सरकार’ के लिए वोट करने के लिए आगे आयें : मायावती

26/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version