• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोधेश्वर महादेवा में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

Writer D by Writer D
17/08/2026
in उत्तर प्रदेश, बाराबंकी
0
Flowers showered on Shiva devotees at Lodheshwar Mahadeva.

Flowers showered on Shiva devotees at Lodheshwar Mahadeva.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल लोधेश्वर महादेवा (Lodheshwar Mahadeva) धाम में सोमवार को उस समय श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

सुबह करीब आठ बजे अचानक आसमान में हेलीकॉप्टर की गड़गड़ाहट सुनाई दी तो मंदिर परिसर और आसपास मौजूद श्रद्धालुओं की नजरें आसमान की ओर उठ गईं। देखते ही देखते हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों के ऊपर फूलों की बारिश होने लगी। पुष्पवर्षा से श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा महादेवा धाम गूंज उठा। श्रद्धालु पुष्पवर्षा के बीच भगवान लोधेश्वर महादेव के दर्शन और पूजन में जुटे रहे। वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया।

पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी फूलों की वर्षा हेलीकॉप्टर द्वारा हुई है।हम सभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसके लिए धन्यवाद देते हैं कि लोधेश्वर महादेव का विकास उन्होंने कॉरिडोर बनाकर करवाया है।

इस दौरान एमएलसी अंगद सिंह और पूर्व विधायक शरद अवस्थी समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी मौजूद रहे।

पुष्पवर्षा का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। बड़ी संख्या में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को महादेवा पहुंचे कांवड़ियों और शिवभक्तों ने इसे भगवान शिव के प्रति आस्था और भक्ति का अनुपम अवसर बताया।

Tags: BarabankisawanSawan 2026Sawan Somwar
Previous Post

मुख्यमंत्री योगी के जनता दर्शन में सीतापुर की रोली के जीवन में खुशियों की ‘बारिश’

Next Post

PK ने ली विधायक की शपथ, अब लखीसराय के लिए रवाना

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में जैन पर्यटन को रफ्तार, फिरोजाबाद स्थित छदामी लाल जैन मंदिर का 80 फीसदी काम पूरा

01/10/2026
Main Slider

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

01/10/2026
Main Slider

‘अखिलेश से पूछिए, इंडी गठबंधन की बैठक में क्यों नहीं आए?’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर सीधा हमला

01/10/2026
Main Slider

यूपीआईटीएस: स्वाद की विरासत को मिली वैश्विक उड़ान

01/10/2026
UPSC
Main Slider

योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी

01/10/2026
Next Post
Prashant Kishore

PK ने ली विधायक की शपथ, अब लखीसराय के लिए रवाना

यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा : सीएम पुष्कर

17/09/2021
Pandit Jasraj died in New Jersey

भारतीय शास्त्रीय संगीत पंडित जसराज का अमेरिका के न्यू जर्सी में हुआ निधन

17/08/2020
अमेरिका में कोरोना

अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 66 लाख के पार, 1.97 लाख से अधिक की मौत

18/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version