• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PK ने ली विधायक की शपथ, अब लखीसराय के लिए रवाना

Writer D by Writer D
17/08/2026
in Main Slider, बिहार, राष्ट्रीय
0
Prashant Kishore

Prashant Kishore

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना: जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा सीट से निर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने सोमवार सुबह विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। स्पीकर प्रेम कुमार के कार्यालय में शपथ लेने के बाद प्रशांत किशोर सीधे लखीसराय के लिए रवाना हो गए।

लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में जल चढ़ाने के दौरान भगदड़ में सात महिलाओं की मौत की घटना के बाद प्रशांत किशोर वहां पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटना की पूरी जानकारी मिलने के बाद ही इस पर कुछ कहना उचित होगा।

पहली बार सदन में पहुंचे प्रशांत

बांकीपुर से प्रशांत किशोर ने अपना पहला चुनाव लड़ा और उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को 19 हजार से अधिक वोटों से हराया। अब वह बिहार विधानसभा में जन सुराज के इकलौते विधायक होंगे।

उन्होंने शपथ लेने के बाद कहा कि जिस सदन में कर्पूरी ठाकुर, श्रीकृष्ण बाबू, अनुग्रह नारायण सिंह, नीतीश कुमार, लालू यादव, रामविलास पासवान और सुशील मोदी जैसे नेताओं ने काम किया, उसका सदस्य बनना उनके लिए गौरव के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

2025 में नहीं खुला था जन सुराज का खाता

नवंबर 2025 के विधानसभा चुनाव में जन सुराज ने 238 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। पार्टी के 236 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई थी।

इसके बाद बांकीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज कर विधानसभा में जन सुराज की एंट्री कराई।

चुनावी रणनीतिकार से विधायक तक का सफर

राजनीति में आने से पहले प्रशांत किशोर देश के कई बड़े राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए चुनावी रणनीति तैयार कर चुके हैं। बिहार में उन्होंने 2015 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार और लालू यादव के महागठबंधन के लिए भी काम किया था।

बाद में वह जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हुए और पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2 अक्टूबर 2022 को उन्होंने चंपारण से जन सुराज पदयात्रा शुरू की और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में संगठन खड़ा करने की कोशिश की।

अब विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर के सामने सदन में जन सुराज की आवाज को मजबूत करने और अपनी राजनीतिक जमीन को आगे बढ़ाने की चुनौती होगी।

Tags: bihar newsPrashant Kishore
Previous Post

लोधेश्वर महादेवा में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

Next Post

झारखंड के छात्रों के समर्थन में राहुल, सोरेन को लिखी चिट्ठी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Main Slider

काशी के नभ में गूंजेगा वायुसेना का शौर्य: नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक एयर शो

03/10/2026
Main Slider

‘एआई और टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग देखना है तो सपा कार्यालय चले जाइए’, दानिश आजाद का अखिलेश पर तीखा हमला

03/10/2026
Main Slider

भारी बारिश से क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे और तारों की तत्काल हो मरम्मत: मुख्यमंत्री

03/10/2026
Next Post
Rahul Gandhi-Hemant Soren

झारखंड के छात्रों के समर्थन में राहुल, सोरेन को लिखी चिट्ठी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

KXIP vs Mumbai

सुपर ओवर के बाद बिगड़ी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की तबीयत

19/10/2020
CM Yogi participated in the procession of Lord Narasimha

विपरीत परिस्थितियों में खड़ा होना हमारी सांस्कृतिक ताकत : सीएम योगी

08/03/2023
shahrukh khan

किंग खान ने बॉलीवुड में पूरे किए 30 साल, जानिए बादशाह का टीवी से फिल्मों तक का सफर

25/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version