• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आतंक का पर्याय बने आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने बिछाया जाल

Writer D by Writer D
21/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बहराइच
0
Man-eating leopard

Man-eating leopard

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज में आतंक का पर्याय बने तेंदुये को पकड़ने के लिये वन विभाग ने जाल बिछाया है।

रेंज के अंतर्गत गोलहना गांव में बीते गुरूवार को तेंदुआ एक मासूम को दादी की गोद से तेंदुआ खींच ले गया था। शुक्रवार देर शाम को बच्ची का क्षत-विक्षत शव गन्ने के खेत में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजड़ा लगाया है। साथ ही तेंदुए के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए 12 थर्मो सेंसर कैमरे लगाए गए हैं। गांव में माहौल शांतिपूर्ण है। देर रात एसडीएम व सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की।

बिकरू कांड: खजांची जय बाजपेयी की बढ़ी मुश्किलें, दर्ज हुआ एक और मुकदमा

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत गोलहना गांव निवासी विजय बहादुर की पुत्री श्रेया (5) दादी सुमित्रा की गोद में बैठी थी। बृहस्पतिवार को शाम करीब 4 बजे जंगल से आया तेंदुआ मासूम को झपट्टा मारकर गन्ने के खेत में खींच ले गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन विभाग की गाड़ियों पर गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस पथराव में कई वनकर्मी घायल हो गए थे। मासूम की तलाश पुलिस की मौजूदगी में वनकर्मी कर रहे थे। शुक्रवार को बच्ची का शव गांव निवासी जयप्रकाश के गन्ने के खेत में मिला।

प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीएफओ द्वारा डब्लूडब्लूएफ की ओर से दस हज़ार रुपये की अहेतु सहायता पीड़ित परिवार को दी गई है।

बैंक मित्र की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, हत्यारोपी दोस्त गिरफ्तार

उधर, देर रात एसडीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी व सीओ डॉ. जंग बहादुर यादव घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। डीएफओ यशवंत सिंह ने बताया कि गांव में माहौल शांत है। डीएफओ ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजड़ा लगाया गया है। साथ ही तेंदुए के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए 12 थर्मो सेंसर कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे से भी तेंदुए पर नजर रखी जा रही है।

Tags: Bahraich Newslatest UP newsLeopardup newsUttar Pradesh Newsतेंदुए का हमला
Previous Post

बिकरू कांड: खजांची जय बाजपेयी की बढ़ी मुश्किलें, दर्ज हुआ एक और मुकदमा

Next Post

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
IAS Promotion
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के अफसरों को बड़ी सौगात, 29 PCS अधिकारी बने IAS

01/07/2026
Mahant Nritya Gopal Das
अयोध्या

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Next Post
Road Accident

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

यह भी पढ़ें

Road Accident

भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो की मौत

26/11/2020
Kanjivaram Saree

कहीं आपने नकली कांजीवरम साड़ी तो नहीं खरीद ली, ऐसे करें असली की पहचान

14/09/2023
Kareena

करीना के बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने लूट ली महफिल, लगाया ग्लैमर का तड़का

22/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version