• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांग्लादेश की पूर्व PM का निधन, एक दिन पहले ही भरा था नामांकन; PM मोदी ने जताया दुख

Writer D by Writer D
30/12/2025
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Khaleda Zia

Khaleda Zia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांग्लादेश की पूर्व पीएम और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया (Khaleda Zia ) का आज मंगलवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। हालांकि एक दिन पहले ही खालिदा ने संसदीय चुनाव के लिए पर्चा भरा था। नामांकन पत्र जमा करने के अंतिम दिन उन्होंने 3 जगहों से पर्चा भरा था। देश में फरवरी में चुनाव कराए जाने हैं। पूर्व पीएम के बड़े बेटे और BNP के एक्टिंग चेयरमैन तारिक रहमान ने भी 2 सीटों पर पर्चा भरा है। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने जिया खालिदा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बेगम खालिदा ज़िया (Khaleda Zia ) और पार्टी के एक्टिंग चेयरमैन तारिक रहमान ने देश में 13वें नेशनल पार्लियामेंट्री चुनाव के लिए कुल 5 संसदीय सीटों से अपने पेपर जमा कराए थे।

PM मोदी ने जताया दुख

कल सोमवार को, नामांकन पत्र जमा करने का आखिरी दिन था, और खालिदा (Khaleda Zia ) की तरफ से संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के ऑफिस में उम्मीदवारी को लेकर पेपर कराए गए। तारिक रहमान के लिए 2 सीटों से अपने दावेदारी पेश की है। यहां पर 12 फरवरी को संसदीय चुनाव कराए जाने हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और BNP चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार और बांग्लादेश के सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे। बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर, बांग्लादेश के विकास के साथ-साथ भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।”

पीएम मोदी ने आगे लिखा, “मुझे 2015 में ढाका में उनसे हुई अपनी गर्मजोशी भरी मुलाकात याद है। हमें उम्मीद है कि उनकी सोच और विरासत हमारी साझेदारी को आगे भी राह दिखाती रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

बता दें कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया 20 दिन से वेंटिलेटर पर थीं। खालिदा पिछले कई साल से सीने में इन्फेक्शन, लिवर, किडनी, डायबिटीज, गठिया और आंखों की परेशानी से जूझ रहीं थीं। उनके परिवार और पार्टी नेताओं ने निधन की पुष्टि की है। खालिदा पहली बार 1991 में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनीं। देश की वह पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं। इसके बाद उन्होंने 1996 और 2001 में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली।

Tags: Khaleda Zia
Previous Post

इस चटपटी चाट से दिन बन जाएगा मजेदार, तो बनाएं फटाफट

Next Post

अल्मोड़ा में भीषण हादसा: यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 7 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय

17/07/2026
Rajesh Kumar becomes loco pilot of hydrogen train
Main Slider

राजेश कुमार बने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट, रचा इतिहास

17/07/2026
Crime Branch raids Omaxe Residency at midnight
Main Slider

ओमैक्स रेजिडेंसी में आधी रात क्राइम ब्रांच का छापा, कस्टमर केयर के नाम पर करते थे ठगी

17/07/2026
egg pakora
Main Slider

ब्रेकफास्ट में ले अंडा पकौड़ा का स्वाद, देखें बनाने का तरीका

17/07/2026
Next Post
The bus fell into a deep ditch

अल्मोड़ा में भीषण हादसा: यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 7 की मौत

यह भी पढ़ें

Israel-Hamas War

हमास-इजरायल के बीच चार दिवसीय संघर्ष विराम, 30 बच्चों समेत 50 बंधकों की होगी रिहाई

22/11/2023
kangana ranaut

सुर्खियों में छाए रहे कंगना रनौत के ये रेड कारपेट लुक्स

19/11/2020
rammed the car

यूपी में नूंह और रांची जैसी वारदात लुटेरों ने चेकिंग कर रहे दो पुलिसकर्मियों को रौंदा

22/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version