• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, हॉस्पिटल पहुंचे परिवारजन

Writer D by Writer D
24/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Kalyan Singh

Kalyan Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। एसजीपीजीआई द्वारा शनिवार सुबह जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, 89 वर्षीय कल्याण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक है। संस्थान के निदेशक प्रो आरके धीमन ने बताया कि उनकी स्थिति नाजुक होने के कारण ही अभी भी उन्हें लाइफ सेविंग सपोर्ट सिस्टम पर ही रखा गया है। उनकी हर पल मॉनिटरिंग के लिए कई विभागों की टीम काम कर रही है। अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री के परिवारीजन मौजूद हैं।

गौरतलब है कि यूपी के सीएम रहने के अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह को 4 जुलाई को संक्रमण और बेहोशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में किया जा रहा था।

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत को लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार यूपी के सीएम योगी से जानकारी ले रहे हैं। इसके अलावा सीएम योगी भी लगातार अस्‍पताल जाते रहते हैं। वहीं, यूपी की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी, शाहनवाज हुसैन, यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत तमाम नेता अस्‍पताल का दौरा कर चुके हैं।

भारत में सितंबर से बच्चों को लग सकती है वैक्सीन, जायडस ने ट्रायल किए पूरे – AIIMS डायरेक्टर

21 जून को कल्याण सिंह की बिगड़ी थी तबीयत

यूपी के पूर्व सीएम कल्‍याण सिंह को 21 जून को अनियंत्रित रक्त शर्करा और रक्तचाप आदि की शिकायत के बाद लखनऊ के ‘डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान’ में भर्ती कराया गया था। संस्थान के अनुसार, 3 जुलाई की रात रक्तचाप अत्यधिक बढ़ने के कारण कल्‍याण सिंह को दिल का हल्का दौरा पड़ा, जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। इसके बाद चार जुलाई को उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया।

Tags: kalyan singh critical conditionkalyan singh health updateskalyan singh newskalyan singh updatesLucknow NewsSGPGIup news
Previous Post

Corona In India : देश में कोरोना के 39 हजार से ज्यादा मिले एक्टिव केस, 541 मरीजों की मौत, रिकवरी दर 97% हुआ

Next Post

Tokyo Olympic: सुमित बने सिंगल्स मैच जीतने वाले तीसरे भारतीय टेनिस खिलाड़ी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
sumit nangal

Tokyo Olympic: सुमित बने सिंगल्स मैच जीतने वाले तीसरे भारतीय टेनिस खिलाड़ी

यह भी पढ़ें

Radha Ashtami

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

31/08/2025
Mehndi

रक्षाबंधन पर मेहंदी का रंग होगा डार्क, ट्राई करें ये घरेलू उपाय

08/08/2026

CM धामी ने HDFC बैंक की आठ शाखाओं का किया वर्चुअल शुभारंभ

12/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version