• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व डीजीपी पर भारी पड़े पूर्व कॉन्स्टेबल, बीजेपी ने बनाया बक्सर से उम्मीदवार

Desk by Desk
08/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
पूर्व डीजीपी पर भारी पड़े पूर्व कॉन्स्टेबल Former Bihar DGP Gupteshwar Pandey

पूर्व डीजीपी पर भारी पड़े पूर्व कॉन्स्टेबल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार विधान सभा चुनाव के लिए दो और सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इनमें से एक सीट है बक्सर। पार्टी ने वहां से पुराने कार्यकर्ता और इलाके में अच्छी पैठ रखने वाले परशुराम चतुर्वेदी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं दूसरी सीट अरवल से दीपक शर्मा को कैंडिडेट बनाया है। बता दें कि बीजेपी अब तक कुल 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। ब्रह्मपुर सीट वीआईपी के खाते में दी गई है। इसके साथ ही गुप्तेश्वर पांडेय के बीजेपी उम्मीदवार बनने की सारी संभावनाएं खत्म हो चुकी हैं।

परशुराम चतुर्वेदी बिहार पुलिस के पूर्व कॉन्स्टेबल हैं, जिन्होंने सीआईडी समेत कई विभागों में अपनी सेवा दी है। वो वर्षों से बक्सर क्षेत्र में पार्टी के लिए काम कर रहे थे। उन्होंने गुप्तेश्वर पांडेय को टिकट नहीं देने पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उन्होंने कहा कि वह पांडेय को अपना बड़ा भाई मानते हैं।

बिहार चुनाव : एलजेपी ने पहले चरण के लिए 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की

1987 बैच के आईपीएस अफसर और राज्य के डीजीपी रहे गुप्तेश्वर पांडेय ने चुनावों से पहले स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली थी। माना जा रहा था कि उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए ही ऐसा किया क्योंकि बाद में उन्होंने जेडीयू की सदस्यता ले ली थी। चर्चा थी कि पांडेय बक्सर या ब्रह्मपुर से लड़ेंगे, लेकिन ये दोनों सीटें बीजेपी के खाते में चली गई, जबकि पांडेय ने जेडीयू का दामन थामा था। उनके वीआरएस लेने के बाद इसकी चर्चा थी कि वह बीजेपी के टिकट पर इन सीटों में से किसी एक से चुनाव लड़ सकते हैं।

माना जा रहा है कि डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, जो बक्सर से सांसद हैं, ने पांडेय का विरोध किया और उन्हें वहां से टिकट नहीं मिल सका। 1987 बैच के ही एक और पूर्व डीजी सुनील कुमार जेडीयू से टिकट पाने में कामयाब रहे। वह गोपालगंज की भोरे (सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Tags: bihar chunav 2020bihar election 2020BiharAssemblyElections2020BJP candidateBuxar SeatGupteshwar PandeyParshuram Chaturvediगुप्तेश्वर पांडेयपरशुराम चतुर्वेदीबक्सर से उम्मीदवारबिहार चुनाव 2020बीजेपी उम्मीदवार
Previous Post

IPL 2020 : हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

Next Post

फर्रूखाबाद : आलू व्यवसायी ने गोली मारकर की आत्महत्या, कर्ज से था परेशान

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती: मुख्यमंत्री

16/10/2026
Main Slider

योगी सरकार में आरटीई के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए ₹698.27 करोड़ आवंटित

15/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

15/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में देरी पर जताई नाराजगी

15/10/2026
उत्तराखंड

ईको-सेंसेटिव जोन के प्रस्ताव पारिस्थितिकी संरक्षण एवं स्थानीय जनभावनाओं के बीच संतुलन बनाकर तैयार किये जाएं: प्रमुख सचिव

15/10/2026
Next Post
suicide

फर्रूखाबाद : आलू व्यवसायी ने गोली मारकर की आत्महत्या, कर्ज से था परेशान

यह भी पढ़ें

Navratri

नवरात्रि पर इस तरह करें दुर्गा मां के हर रूप की पूजा

16/10/2020

माइकल वॉन बोले- बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी के बाद भी पाकिस्तान से सीरीज जीतेगा इंग्लैंड

13/08/2020
Apanu School Apnu Praman

‘अपणों स्कूल, अपणू प्रमाण’ के तहत स्कूल में ही बनेंगे 11वीं व 12वीं के छात्रों के जरूरी प्रमाण पत्र

16/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version