• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेंदाता हॉस्पिटल की कार पार्किंग में हुई पूर्व राजनयिक अशोक अमरोही की मौत

Writer D by Writer D
30/04/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Former Ambassador Ashok Amrohi died

Former Ambassador Ashok Amrohi died

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में वैश्विक महामारी की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। आम जन हो या खास हर कोई इलाज के अभाव के चलते इस महामारी के काल का ग्रास बन रहा है। ऐसा ही एक मामला राष्ट्रीय राजधानी से आया है जहां इलाज के अभाव में पूर्व राजनयिक की मौत हो गई।

कमजोर सिस्‍टम का ही नतीजा है कि बड़े पदों पर बैठे अधिकारी भी आज अस्‍पताल में एक बेड के लिए जिंदगी और मौत की जंग लड़ने को मजबूर हैं। इसे सिस्‍टम की नाकामी ही कहेंगे कि कई देशों में भारत के राजदूत रह चुके अशोक अमरोही ने भी आज मेदांता अस्पताल के बाहर कार में ही दम तोड़ दिया। गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल के बाहर पांच घंटे तक वह पार्किंग में इस आंस में बैठे रहे कि उन्‍हें बेड मिल जाएगा लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि अस्‍पताल में उनके परिवार के लोग कागजी कार्रवाई में उलझे रहे और पार्किंग में पूर्व राजनयिक की मौत हो गई है।

पूर्व सांसद रिजवान की गिरफ्तारी के बाद सामने आई बेटी, पिता के लिए कही ये बात..

अमरोही की मौत के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए कहा, वह मेरे बहुत अच्‍छे दोस्‍त थे। उन्होंने ब्रुनेई, मोजांबिक और अल्जीरिया में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। अमरोही के निधन पर अल्‍जीरिया के भारतीय दूतावास के अलावा कई देशों ने दुख जताया है।

द वायर’ की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी पत्नी ने बताया कि अमरोही पिछले हफ्ते बीमार पड़े थे। कुछ दिन बाद उनकी सेहत और खराब होने लगी तो डॉक्‍टर ने उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराने को कहा। परिवार को अस्पताल ने बताया कि रात 8 बजे तक ही बेड खाली हो पाएगा। उन्होंने बताया, ‘हमें बेड नंबर भी मिल गया था। हम 7.30 बजे के करीब वहां गए तो कहा गया कि पहले कोविड टेस्ट किया जाएगा। हम कोविड टेस्‍ट के लिए डेढ़ घंटे तक इंतजार करते रहे। इस दौरान वह कार की सामने की सीट पर ही बैठे थे।

लोगों के परिवार उजड़ रहे हैं, चिताओं की कतारें खत्म नहीं होती : लल्लू

पत्नी ने बताया, इस दौरान उनका बेटा पिता को ऐडमिट कराने के लिए लाइन में लगा लेकिन प्रॉसेस में बहुत देर लग रही थी। उन्‍होंने बताया कि कार में अमरोही की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। वह अस्‍पताल के अंदर जाकर चिल्ला रही थी कि उनकी सांसें थम रही हैं। धड़कनें रुक रही हैं, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। उन्‍हें अस्‍पताल की ओर से न व्‍हील चेयर मिली और न ही स्‍ट्रेचर दिया गया।

उन्‍होंने बताया कि अस्‍पताल के स्‍टाफ की ओर से कहा गया कि जब तक एडमिशन नहीं हो जाता तब तक हम मरीज को नहीं देख पाएंगे। अमरोही की पत्नी ने बताया, हर समय वह मास्‍क निकालने की कोशिश करते रहे और पांच घंटे की लंबी लड़ाई के बाद उन्‍होंने अपना दम तोड़ दिया।

Tags: delhi newsFormer Ambassador Ashok Amrohi diedMendata HospitalNational news
Previous Post

सलमान के बाद अब अक्षय भी अपनी फिल्म ‘बेल बॉटम’ को करेंगे ओटीटी पर रिलीज

Next Post

हिमांश कोहली ने नेहा संग ब्रेकअप के दो साल बाद तोडी चुप्पी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
उत्तराखंड

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/09/2026
Next Post
Himansh Kohli breaks silence after two years of breakup with Neha

हिमांश कोहली ने नेहा संग ब्रेकअप के दो साल बाद तोडी चुप्पी

यह भी पढ़ें

Uttarakhand Diploma Engineers Federation Holds Talks with CM Dhami

इंजीनियर्स हड़ताल पर सरकार सक्रिय: समाधान को सब-कमेटी गठित

10/04/2026
sachin tendulkar

सचिन तेंदुलकर हॉस्पिटल में एड्मिट, 27 मार्च को हुए थे कोरोना पॉजिटिव

02/04/2021
Dinesh Karthik

दिनेश कार्तिक ने हवा में डाइव लगाकर पकड़ा बेन स्टोक्स का ‘Stunning’ कैच

02/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version