Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमजौनपुरलखनऊ

पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर गोपनीय पत्र लीक करने का आरोप, STF ने दर्ज कराई FIR

जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ शुक्रवार देर रात को विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसटीएफ ने पूर्व सांसद पर गोपनीय पत्र लीक करने का आरोप लगाया है। धनंजय जौनपुर के मल्हनी विधानसभा से निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड संजय शुक्ला के मुताबिक एसटीएफ के अधिकारियों की तहरीर पर शुक्रवार देर रात को बाहुबली पूर्व सांसद पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

बलिया गोलीकांड : मुख्यारोपी धीरेंद्र प्रताप ने वीडियो जारी कर कहा- मैंने नहीं चलाई गोली

यह मुकदमा ऑफियिल सीक्रेट एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। आरोप है कि सुरक्षा लेने के लिए पूर्व सांसद ने गोपनीय पत्र को लीक किया है। जो कानूनन अपराध है।

दो दिन पहले ही उन्होंने जौनपुर के मल्हनी विधानसभा से निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामाकंन दाखिल किया है। अब एसटीएफ इस मामले की जांच करने में जुट गई हैं।

एसीएफ-आरएफओ की मुख्य परीक्षा 2019 में 44 फीसदी अभ्यर्थी ही शामिल

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक बसपा से जौनपुर से सांसद रह चुके धनंजय सिंह गोमतीनगर में रहते हैं। उनके खिलाफ लखनऊ, जौनपुर और दिल्ली में कई मुकदमें दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button