• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व सांसद धनंजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने घोषित किया भगोड़ा

Writer D by Writer D
06/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर, लखनऊ
0
Dhananjay Singh

Dhananjay Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ में छह जनवरी को हुए पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। लखनऊ के कोर्ट ने मंगलवार को उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।

धनंजय सिंह, अजीत सिंह हत्याकांड में साजिश रचने का आरोपी है। मामले में लखनऊ पुलिस शूटर सहित अभी तक कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दें कि अभी तीन जुलाई को ही धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह जौनपुर से निर्दलीय जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। वह भाजपा के सहयोगी दल की मदद से चुनाव जीती हैं।

लखनऊ पुलिस धनंजय सिंह की तलाश कर रही है। पुलिस धनंजय सिंह के जौनपुर स्थित घर भी जा चुकी है लेकिन वह नहीं मिला।

इसके पहले धनंजय सिंह अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटा चुका है पर उसे राहत नहीं मिली। अब उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। इससे उसकी मुश्किलें और बढ़ेंगी।

डिप्टी CM मौर्य ने अयोध्या मंडल की 986 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

आपको बता दें कि विभूतिखंड थानाक्षेत्र के कठौता चौराहे पर 6 जनवरी की रात 8.30 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग कर मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की हत्या कर दी गई। इस दौरान उसके करीबी मोहर सिंह व राहगीर आकाश यादव भी घायल हुए। इस वारदात में एक हमलावर राजेश तोमर भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस ने इस मामले मेें गिरफ्त में आये शूटरों व अन्य आरोपियों के बयान के आधार पर जौनपुर के पूर्व सांसद व बाहुबली नेता धनंजय सिंह को हत्या की साजिश रचने का आरोपी बनाया। धनंजय सिंह ने ही शूटरों के रहने का ठिकाना दिलाया था।

वहीं गैंगवार में घायल शूटर राजेश तोमर के इलाज का पूरा इंतजाम कराया था। चाहे लखनऊ में अपने फ्लैट में चिकित्सक बुलाने का मामला  हो या सुल्तानपुर में निजी अस्पताल में इलाज का। पुलिस ने सांसद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराया।

इसके बाद उन्होंने 5 मार्च को प्रयागराज की कोर्ट में पुराने मामले की जमानत तुड़वाकर आत्मसमर्पण कर दिया। करीब 25 दिन बाद ही उनको इसी मामले में कोर्ट ने जमानत दे दी। इसके बाद से वह अंडरग्राउंड हो गए।

Tags: crime newsdhananjay singhJaunpur newsLucknow Newsup news
Previous Post

डिप्टी CM मौर्य ने अयोध्या मंडल की 986 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Next Post

गोमती रिवर फ्रंट घोटाला: पूर्व चीफ इंजीनियर से की सात घंटे पूछताछ, साथ ले गई दस्तावेज

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Gomti River Front

गोमती रिवर फ्रंट घोटाला: पूर्व चीफ इंजीनियर से की सात घंटे पूछताछ, साथ ले गई दस्तावेज

यह भी पढ़ें

Naxalites

सुरक्षाबलों ने नाकाम की नक्सलियों की साजिश, तीन बम निष्क्रिय

01/08/2021

झींगा मच्छी खाने के होते है कमाल के फायदे, जानें जरूर

22/08/2025
Earthquake

भूकंप के तेज झटकों से थर्राया देश, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता

03/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version