• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत-श्रीलंका मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले चार सटोरी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
30/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
IPL

Betting busted in IPL

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलंबो में चल रहे भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे टी-20 मैच में आनलाइन चल रहे सट्टे का कानपुर में क्राइम ब्रांच की टीम ने भंडाफोड़ किया है। चकेरी इलाके में छापेमारी कर टीम ने चार सटोरियों को दबोचा है।

इनके कब्जे से 74 हजार रुपये की नकदी के साथ सात मोबाइल बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पकड़े गये सटोरियों ने कई क्रिकेट मैच और भारत और श्रीलंका के बीच चल रही सीरीज में सट्टा खेलने की बात कबूल की है।

भारतीय टीम व श्रीलंका के बीच गुरुवार को तीसरा टी-20 मैच कोलम्बो के आर.प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जा रहा था। जैसे ही मैच शुरू हुआ वैसे कानपुर में क्रिकेट मैच पर सट्टा खेलने व खिलाने वाले सटोरियें सक्रिय हो गये। सटोरियों ने हर एक बाल, रन, टोटल स्कोर और जीत-हार पर सट्टा लगाया जा रहा था।

आनलाइन सट्टा खेलने की जानकारी क्राइम ब्रांच को मिली। सटीक सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने थाना चकेरी के श्याम नगर इलाके में चल रहे आनलाइन सट्टा खेलने वालों के ठिकाने पर छापेमारी की कार्यवाही की।

ADJ पर हमले मामले में ट्विस्ट, SP ने किया इस बात का खुलासा

सट्टा श्याम नगर में सुमित आनंद उर्फ सोमू के घर खेला जा रहा था। मौके से क्राइम ब्रांच ने थाना रेल बाजार के हर्षित अग्रवाल, बाबू पूर्वा कॉलोनी के अंकित अस्थाना, न्यू लेबर कालोनी बाबूपुरवा निवासी संदीप कनोजिया को दबोच लिया। इनके पास से 740700 रुपये, 07 मोबाइल, एक रजिस्टर, जिसमें सट्टे का हिसाब लिखा था बरामद कर लिया गया। पूछताछ में बताया कि भारत और श्रीलंका के बीच चल रही क्रिकेट सीरीज के अब तक खेले गये सभी मैचों पर सट्टा लगाया गया था। यह सट्टा लोगों को आनलाइन लिंक भेजकर खेला जाता था। क्राइम ब्रांच ने सभी अभियुक्तों को थाना चकेरी पुलिस को सौंप दिया है। मामले में थाना प्रभारी अमित तोमर ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरु कर दी है।

टीम जिसने की कार्यवाही क्राइम ब्राच के एसआई विजय दर्शन शर्मा, एसआई सुनीत शर्मा, आरक्षी अरविंद सिंह, बंधन कटियार, अजय कुमार गुप्ता, दिग्विजय सिंह, नवीन कुमार शामिल रहें।

Tags: crime newskanpur newsup news
Previous Post

ADJ पर हमले मामले में ट्विस्ट, SP ने किया इस बात का खुलासा

Next Post

CM योगी के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘राजपथ पर एक सच्चा सन्यासी’

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post

CM योगी के जीवन पर आधारित पुस्तक 'राजपथ पर एक सच्चा सन्यासी'

यह भी पढ़ें

आयुष्मान खुराना

जानिए आयुष्मान खुराना ने किशोर कुमार के जन्मदिन पर शेयर किया कौन सा गाना

04/08/2020
Crop Cutting

सीएम योगी का निर्देश, क्रॉप कटिंग के दौरान डीएम हर हफ्ते करेंगे समीक्षा बैठक

16/03/2023
Corona

देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में मिले 16 हजार से अधिक मरीज

28/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version