• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

AIMIM के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत चार साइबर ठग गिरफ्तार

Writer D by Writer D
22/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
Cyber Thugs

Cyber Thugs arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। साहिबाबाद पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बुधवार को एआईएमआईएम के पूर्व जिलाध्यक्ष परवेज अख्तर पाशा समेत चार साइबर ठगों (Cyber Thugs) को गिरफ्तार (Arrested) किया है। यह लोग मोबाइलों पर फोन करके लोगों से सस्ता बीमा पॉलिसी व लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। खास बात यह है कि यह गिरोह परवेज पाशा के दिलशाद गार्डेन स्थित आवास से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन लग्जरी कार, 13 मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड तथा ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं। अब तक यह लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस को तीन शिकायती पत्र इनको प्राप्त हुए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह गैंग एआईएमआईएम पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष परवेज अख्तर पाशा के आवास से संचालित किया जा रहा है।

पुलिस ने आगे जांच की तो पता चला कि यह लोग पहले फर्जी आधार कार्ड, पैनकार्ड के आधार पर बैंकों में खाता खुलवा लेते थे। इसके बाद लोगों को फोन करते थे और उन्हें सस्ता बीमा पॉलिसी तथा लोन दिलाने के नाम पर उनसे इन खातों में पैसा डलवाकर फिर निकाल लेते थे।

उन्होंने बताया कि अभी तक यह लोग करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं। गिरफ्तार लोगों में परवेज अख्तर पाशा के अलावा साहिबाबाद के डीएलएफ निवासी विनोद अरोड़ा और नंद नगरी निवासी सौरभ, दिलशाद गार्डेन निवासी अमन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस गिरोह से और भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

आपको बता दें कि परवेज अख्तर पाशा ने पिछले दिनों पार्टी के वर्तमान महानगर अध्यक्ष मनमोहन गामा पर भी किसी बात को लेकर फायरिंग की थी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इन दिनों वह जमानत पर था।

Tags: ghaziabad news
Previous Post

अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार

Next Post

पच्चीस हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Temple offering theft
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड, 13 जुलाई तक हिरासत में रहेंगे आरोपी

29/06/2026
Train Accident
क्राइम

असम में दर्दनाक रेल हादसा, तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

29/06/2026
Keshav Maurya
Main Slider

‘राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन’ में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हुए शामिल

29/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना: योगी आदित्यनाथ

29/06/2026
Congressmen clash in front of the National Secretary
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस की बैठक में में बवाल, राष्ट्रीय सचिव के सामने चले जूते-लात

29/06/2026
Next Post
arrested

पच्चीस हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Bail Rejected

नाइजीरियन ठग सहित महिला की जमानत अर्जी खारिज

13/05/2023
application rejected

नर्सिंग कोर्स के लिए मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले 577 आवेदन खारिज

12/06/2022

कोविड-19 वैक्सीन 15 करोड़ ​डोज दिसंबर माह तक भारत को देगी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी

22/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version