• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Writer D by Writer D
13/01/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बुलंदशहर
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुलंदशहर। जिले की अनूपशहर पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार (Arrested) कर चोरी की 16 मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने आज बताया कि कल देर रात जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अनूपशहर पुलिस और एसओजी देहात के संयुक्त टीम में वाहन जांच के दौरान कर्णवास में दो ओरोपियों को चोरी की एक मोटरसाइकिल, अवैध असलहा, कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशादेही पर मखैना नहर के पास एक खंडहर से चोरी की 15 मोटरसाइकिल के साथ दो वाहन चोरों को अवैध हथियार, कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के नाम राजा सिंह, करनवीर सिंह, निशांत चौहान और आकाश शर्मा बताया है। सभी चोर अनूपशहर के रहने वाले हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ मे बताया कि वे गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, दिल्ली और बुलन्दशहर के विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकलों की चोरी करते है तथा चोरी की मोटरसाइकलों को बेचकर अपना और अपने परिवार का भरणपोषण करते हैं। गिरफ्तार चोरों ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए फर्जी नम्बर प्लेट लगाते हैं।

गिरफ्तार मोटरसाइकिल चोरों से बरामद मोटरसाइकिल में से छह मोटरसाइकिलों का पता लगा लिया गया है। जिन्हें जनपद गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी किया गया था। बाकी मोटरसाइकिलों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

शातिर चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना अनूपशहर यज्ञदत्त शर्मा, ठैनुआँ निरीक्षक पप्पू सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक सन्दीप तोमर, हेड कांस्टेबल अभयराम सिंह, कांस्टेबल सागर सिंह, विकुल कुमार, श्यामू सिंह, नितिन कसाना शामिल हैं। इसके अलावा एसओजी टीम देहात से उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार त्रिपाठी प्रभारी एसओजी टीम देहात, हेड कांस्टेबल आकाश नेहरा, कांस्टेबल मनीष खोखर, समेन्द्र सिंह, आकाश कुमार, ओमप्रकाश शामिल हैं।

Tags: bulandshehar news
Previous Post

मौत का हीटर! दो मासूम बच्चियों समेत महिला की जलकर मौत

Next Post

मुठभेड़ में चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार, असलहे बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘चुनाव आयोग को बदनाम करने का ठेका लेकर बैठे हैं अखिलेश यादव’, दिनेश प्रताप सिंह का तीखा हमला

31/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
Arrested

मुठभेड़ में चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार, असलहे बरामद

यह भी पढ़ें

IPL 2020

IPL 2020 : मुंबई ने राजस्थान को 57 रनों से दी शिकस्त, बुमराह को मिले 4 विकेट

06/10/2020
छठ महापर्व Chhath Mahaparva

सूर्योपासना का छठ महापर्व समाप्त, अलग-अलग हादसों में 11 की लोगों मौत

21/11/2020
Banana

पूर्वांचल के फल और सब्जियां ही नहीं बल्कि उसके पत्ते और फूल भी हुए निर्यात

04/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version