• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में अचानक एक साथ फटे 4 सिलेंडर, चार लोग जिंदा जले

Writer D by Writer D
08/10/2022
in Main Slider, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
cylinder explosion

cylinder explosion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान के जोधपुर में शनिवार को माता का थान क्षेत्र के मंगरा पूंजला इलाके की एक रिहायशी कॉलोनी के एक घर में अचानक चार सिलेंडर फट (Cylinder Explosion) गए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में चार लोग जिंदा जल गए। चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे में मकान मालिक के तीन बच्चे और उनके साले की मौत हुई है। वहीं 16 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।

ऐसी आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें ज्यादातर लोग 80 फीसदी से ज्यादा जल चुके हैं।

जानकारी के अनुसार कीर्ति नगर स्थित जिस घर में विस्फोट हुआ है, वहां अवैध रूप से गैस सिलेंडर का कारोबार होता था। पता चला कि एक सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था तभी एक व्यक्ति ने माचिस जलाकर गैस लीक चेक करने की कोशिश की तभी सिलेंडर ने आग पकड़ ली। इसके बाद वहां रखे 4 सिलेंडरों में विस्फोट (Cylinder Explosion)हो गया। यह धमाका इतना तेज था कि संकरी गली में खड़े कई लोग आग की चपेट में आ गए। करीब 16 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में पहले नयापुरा अस्पताल और बाद में एमजीएच ले जाया गया।

काली मंदिर पर कट्टरपंथियों का हमला, मूर्तियों को तोड़कर आधा किलोमीटर दूर फेंका

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची आग पर काबू पाया गया। घटना के दौरान वहां खड़ी गाड़ी और कई वाहन आग की चपेट में आ गए। घर में रखा पूरा समान जलकर राख हो गया। इस पूरे घटनाक्रम में भोमाराम लोहार के परिवार की दो बेटियां नीतू व कोमल, बेटा विकी और साला सुरेश की मौत हो गई है।

वहीं घायलों में नक्श, निरमा, शोभा, सरोज, हरिराम, नितेश, कंचन, राजवीर, खुशी, पारसराम, दिव्यांशु, निरमा, अशोक जोशी, अनुराग जोशी, सूरज और भोमाराम का इलाज महात्मा गांधी हॉस्पिटल में चल रहा है।

Tags: Cylinder ExplosionNational newsrajasthan news
Previous Post

सीएम धामी ने राजस्व न्यायालयों के लंबित मुकदमों को मिशन मोड में निस्तारण के दिए निर्देश

Next Post

श्रम मंत्रालय के प्रभारी मंत्री को आतंकियों ने किया किडनैप, वीडियो जारी कर रखी ये मांग

Writer D

Writer D

Related Posts

Bad Luck
Main Slider

इन चीजों का दिखना होता है बुरा समय आने का संकेत

28/06/2026
Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Next Post
Terrorist Attack

श्रम मंत्रालय के प्रभारी मंत्री को आतंकियों ने किया किडनैप, वीडियो जारी कर रखी ये मांग

यह भी पढ़ें

ips transfers

यूपी में चार IPS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

06/01/2021

प्रदेश के औद्योगिक विकास के पथ बनेंगे एक्सप्रेस-वे

09/05/2022
https://24ghanteonline.com/wp-content/uploads/2021/05/77-673.jpg

बॉलीवुड की पंगा गर्ल पहुँची अपने घर, बोलीं माँ के पास आकर..

22/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version