• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेल व्यापारी से लूट के चार बदमाश गिरफ्तार, लूटे गए रुपये बरामद

Writer D by Writer D
11/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हापुड़
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तेल व्यापारी से हुई लूट के मामले में बाबूगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों से पुलिस ने लूटे गए 3.75 लाख रुपये, एक कार और दो तमंचे बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि थाना बाबूगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पार इन चारों बदमाशों ने तेल व्यापारी से 3.75 लाख रुपये लूटना स्वीकार किया है।

बदमाशों ने अपने नाम जनपद बुलन्दशहर निवासी राजीव उर्फ चाचा, जनपद गाजियाबाद निवासी सुनील गुर्जर, तहसील गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम सलौनी निवासी अर्जुन उर्फ राकेश और ग्राम होशियार पुर गढ़ी निवासी मंजीत उर्फ मोनू यादव बताए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाशों से लूटे गए 3.75 लाख रुपये, एक कार और दो तमंचे बरामद किए हैं।

उल्लेखनीय है कि मोहल्ला श्रीनगर निवासी तेल व्यापारी सुशील कुमार पाटिया मंडी पर सुशील ट्रेडिंग कम्पनी के माध्यम से तेल का व्यापार करते हैं। दो दिसम्बर को उनका मुनीम प्रमोद गढ़मुक्तेश्वर बेचे गए माल का भुगतान लेकर आ रहा था।

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर मुनीम से 3.50 लाख रुपये लूट लिए थे। कम्पनी के स्वामी ने इस सम्बन्ध में थाना बाबूगढ़ में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लगभग एक सप्ताह तक लुटेरों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण व्यापारियों में काफी आक्रोश था। व्यापारी संगठनों ने हापुड़ बन्द करने की चेतावनी भी प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को दे रखी थी।

Tags: crime newshapud newsup news
Previous Post

अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई अर्टिंगा कार, दोस्तों की मौके पर मौत

Next Post

घूस लेने के आरोप में दरोगा ने सीबीसीआईडी के अफसरों पर दर्ज कराया मुकदमा

Writer D

Writer D

Related Posts

Semolina
Main Slider

खाने के सामान में पड़ जाते हैं कीड़े, तो आजमाए ये उपाय

25/08/2026
sour-sweet potatoes
Main Slider

डिनर में बनाएं आलू की ये चटपटी डिश, देखें रेसिपी

25/08/2026
Tulsi Manjri
Main Slider

यहां रखें तुलसी की मंजरी, घर में होगा धन का आगमन

25/08/2026
CM Dhami
Main Slider

चम्पावत से ऊधमसिंह नगर तक विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने मंजूर किए करीब ₹6 करोड़

24/08/2026
Prashast 2.0
उत्तर प्रदेश

प्रशस्त 2.0 से समावेशी शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, स्क्रीनिंग से पहले तैयार होंगे शिक्षक

24/08/2026
Next Post
Bribe

घूस लेने के आरोप में दरोगा ने सीबीसीआईडी के अफसरों पर दर्ज कराया मुकदमा

यह भी पढ़ें

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने सुनी मोदी के मन की बात बोले हर एपिसोड प्रेरणादायी

27/10/2024
Body Temperature Decreasing

अब 98.6 डिग्री हुआ सामान्य तापमान, क्यों गिर रहा है शरीर का तापमान

18/12/2020
IPL

IPL 2022: RCB जल्द करेगा नए कप्तान का ऐलान

08/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version