• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2022: RCB जल्द करेगा नए कप्तान का ऐलान

Jai Prakash by Jai Prakash
08/03/2022
in खेल
0
IPL

IPL

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) शुरू होने में अब कुछ ही वक्त बचा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) जल्द ही अपने नए कप्तान (Captain) का ऐलान करने जा रही है. इस बीच एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) भी टीम के साथ नए रोल में जुड़ रहे हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम बड़ा ऐलान करने जा रही है. 12 मार्च को आरसीबी (RCB ) की ओर से अपने नए कप्तान का नाम बताया जाएगा. विराट कोहली (Virat Kohli) ने साल 2021 के आईपीएल (IPL) के बाद कप्तानी (RCB New Captain) छोड़ दी थी और अब टीम को नए लीडर की जरूरत है.

IPL: गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका, इस दिग्गज खिलाड़ी ने छोड़ा टीम का साथ

इस बीच खबर है कि साउथ अफ्रीकी लीजेंड एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के मेंटर बन सकते हैं. डिविलियर्स ने इसी साल ऐलान किया था कि वह अब लीग क्रिकेट भी नहीं खेला करेंगे, लेकिन किसी ना किसी रूप में आरसीबी(RCB) के साथ जुड़े रहेंगे.

आरसीबी (RCB) ने अपने ट्विटर हैंडल से कई तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें 12 मार्च को होने वाली अनबॉक्सिंग के बारे में बताया गया है. इसमें नए कप्तान का नाम भी शामिल है. माना जा रहा है कि साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को आरसीबी अपना कप्तान बना सकती है.

IPL 2022 का शेड्यूल जारी मुंबई में CSK-KKR के बीच खेला जाएगा पहला मैच

विराट कोहली (Virat Kohli)  ने यूएई में खेले गए (IPL 2022) के दूसरे लेग में ही ऐलान कर दिया था कि बतौर कप्तान यह उनका आखिरी सीज़न होगा. विराट कोहली ने उसी वक्त भारतीय टीम की T-20 फॉर्मेट की कप्तानी भी छोड़ दी थी. अब विराट कोहली किसी भी फॉर्मेट में भारतीय टीम के कप्तान नहीं हैं.

कौन-कौन रहा है RCB का कप्तान?

विराट कोहली(Virat Kohli)– कुल मैच 140, जीत 64, हार 69

अनिल कुंबले(Anil Kumble) – कुल मैच 26, जीत 15, हार 11

डेनियल विटोरी (Daniel Vettori)– कुल मैच 22, जीत 12, हार 10

राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) – कुल मैच 14, जीत 4, हार 10

केविन पीटरसन (Kevin Pietersen)– कुल मैच 6, जीत 2, हार 4

शेन वॉटसन(Shane Watson) – कुल मैच 3, जीत 1, हार 2

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अगर फाफ डु प्लेसिस का रिकॉर्ड देखें, तो उन्होंने सबसे ज्यादा वक्त चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) के साथ बिताया है. आईपीएल (IPL) करियर में फाफ डु प्लेसिस ने कुल 100 मैच खेले हैं, इनमें उनके नाम 2935 रन हैं. फाफ के नाम 22 अर्धशतक हैं, जबकि उनका औसत 34.94 का रहा है.

Tags: 2022 IPL2022 ipl auction2022 ipl newsbcci iplCaptainIPL IPLRCB New CaptainRoyal Challengers BangaloreRoyal Challengers Bangalore InstagramRoyal Challengers Bangalore MatchRoyal Challengers Bangalore TeamRoyal Challengers Bangalore Team List
Previous Post

सूमी में खोला गया ग्रीन कॉरिडोर, भारतीय छात्रों का पहला जत्था निकला सुरक्षित

Next Post

सीएम शिवराज ने ‘ऊर्जा महिला डेस्क’ की पुलिसकर्मियों को दिये 100 स्कूटर

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Rohit Sharma
Main Slider

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

11/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

नीली जर्सी से भगवा रंग तक का सफर, हॉकी इंडिया ने बताया क्यों बदली टीम की पहचान

30/07/2026
CWG 2026
खेल

CWG 2026 में भारत की ऊंची छलांग, टॉप-10 में बनाई जगह

30/07/2026
Next Post

सीएम शिवराज ने 'ऊर्जा महिला डेस्क' की पुलिसकर्मियों को दिये 100 स्कूटर

यह भी पढ़ें

शीतलहर Cold wave

यूपी में अगले पांच दिन शीतलहर की आशंका : मौसम विभाग

19/12/2020
Police Station, Haldwani

Haldwani: सीएम धामी की घोषणा के बाद विवादित स्थान पर बनी पुलिस चौकी

13/02/2024

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे में सुरक्षा में चूक देश के साथ साजिश : सीएम योगी

06/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version