• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सूमी में खोला गया ग्रीन कॉरिडोर, भारतीय छात्रों का पहला जत्था निकला सुरक्षित

Writer D by Writer D
08/03/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Medical Students
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कीव। रूस के आक्रमण (Ukraine-Russia War) से दहल रहे यूक्रेन के सूमी शहर में दहशत है। यहां अभी भी भारत के करीब 700 विद्यार्थी फंसे हुए हैं। इस बीच भारत की भारी जद्दोजहद के बाद ग्रीन कॉरिडोर (green corridor) खुल गया है। यहां फंसे भारतीय नागरिकों के पहले जत्थे को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस जत्थे में मेडिकल स्टूडेंट्स शामिल हैं।

इस जत्थे के साथ रेडक्रास और भारतीय दूतावास के अधिकारी हैं। सूमी शहर रूस की सीमा से 60 किलोमीटर दूर है। यहां रूस और यूक्रेन की सेना के बीच भीषण संघर्ष हो रहा है। रूस ने यहां बमबारी तेज कर दी है। रूस ने यहां 500 किलोग्राम वजन का बम गिराया है। इन हमलों में दो बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई है। पूर्वी यूक्रेन के शहर सूमी में फंसे भारतीय नागरिकों के सुरक्षित गलियारा न मिलने का मुद्दा भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उठाया था।

Ukraine-Russia War: जंग में यूक्रेन के 202 स्कूल, 34 अस्पताल तबाह

भारत ने कहा था कि रूस और यूक्रेन दोनों से बार-बार आग्रह करने के बावजूद सूमी में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए सुरक्षित कॉरिडोर नहीं बन पाया है और वह इसे लेकर ‘बेहद चिंतित’ है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थानीय प्रतिनिधि एवं राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने सुरक्षा परिषद में कहा था कि भारत हर प्रकार की शत्रुता को समाप्त करने का लगातार आह्वान करता रहा है। भारत ने सभी निर्दोष नागरिकों और भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकालने के लिए सुरक्षित तथा निर्बाध मार्ग की मांग की है।

तिरुमूर्ति ने कहा था कि भारत अभी तक युद्धग्रस्त यूक्रेन से अपने 20,000 से अधिक नागरिकों की सुरक्षित वापसी कराने में कामयाब रहा है।

Tags: # world newsinternational Newsukraine crisisUkraine-Russia newsukraine-russia warWorld War 3WW III
Previous Post

राज्यपाल कलराज मिश्र से यूपी के डिप्टी सीएम ने की शिष्टाचार भेंट

Next Post

IPL 2022: RCB जल्द करेगा नए कप्तान का ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

Earthquake
Main Slider

कुछ सेकंड में तबाह हुए शहर! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही

25/06/2026
himba tribes
अंतर्राष्ट्रीय

जीवन में सिर्फ एक बार नहाती है यहां की महिलाएं, जानिए इस अनोखी जनजाति के बारे में

24/06/2026
Keir Starmer
Main Slider

ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा

22/06/2026
Twin blasts trigger panic in Pakistan's Bannu
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बन्नू में दोहरे धमाकों से दहशत, सात लोगों की मौत, कई घायल

20/06/2026
Nino Guerrero, leader of the notorious gang Tren de Aragua
Main Slider

अमेरिका की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! वेनेजुएला में खूंखार गैंग का सरगना ढेर

13/06/2026
Next Post
IPL

IPL 2022: RCB जल्द करेगा नए कप्तान का ऐलान

यह भी पढ़ें

Shot

पत्नी की हत्या के बाद सिपाही ने खुद को मारी गोली

23/11/2022
Toll Pass

आज रात से महंगा होगा हाइवे पर सफर, NHAI ने इतना बढ़ाया टोल टैक्स

02/06/2024
Ravindra Jadeja

RCB के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने रवींद्र जडेजा

13/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version