• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

KGBV की छात्राओं के लिए ‘किलानुमा’ सुरक्षा कवच तैयार कर रही है योगी सरकार

Writer D by Writer D
23/04/2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
KGBV

KGBV

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार ने अपने 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (KGBV) में पढ़ने वाली लगभग 1,10,000 छात्राओं की सुरक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाया है। कुल 161 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी योजना में प्रत्येक विद्यालय की चारों ओर 8 फ़ीट ऊँची, 9 इंच मोटी ‘किलानुमा बाउंड्री वॉल’ के ढाई मीटर ऊपर तक 1,01,906 मीटर रनिंग कंटीले तार दौड़ाए जाएंगे तथा 7,230 उच्च-गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरों से 24×7 पूर्ण निगरानी की व्यवस्था की जाएगी।

लखनऊ स्थित नियंत्रण कक्ष से संचालित इस आधुनिक सुरक्षा तंत्र के माध्यम से मिड-डे मील से लेकर कक्षा-अधिगम तक हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी, ताकि कोई भी लापरवाही न रह सके और शिक्षिकाओं एवं अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

इस पहल को योगी सरकार के उस ‘किलानुमा’ कवच के रूप में देखा जा रहा है, जहाँ पर बेटियां निडर उड़ान भर सकेंगी और अपने सपनों की ऊँचाइयाँ छू सकेंगी। इतना ही नहीं, अब योगी सरकार की सुरक्षा के बीच KGBV की बालिकाओं की खिलखिलाहट बढ़ेगी और उनमें सशक्त सुरक्षा के वातावरण में आत्मविश्वास भी जगेगा। चाहे वह खेल हो या पढ़ाई, बालिकाएं पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी।

किलानुमा बाउंड्री वॉल व बारब्ड वायर

प्रत्येक विद्यालय (KGBV) की चारों ओर निर्मित बाउंड्री वॉल को सेना के प्रतिष्ठानों जैसी मजबूती दी जाएगी। 8 फ़ीट ऊँची और 9 इंच मोटी इन दीवारों पर कुल 1,01,906 मीटर रनिंग कंटीले तार दौड़ाए जाएंगे, जिनकी लागत 121 करोड़ रुपये है। सरकार के माध्यम से विकसित यह किलानुमा संरचना बाहरी हस्तक्षेप को पूरी तरह नाकारा कर देगी और छात्राओं के आवासीय परिसर को पूर्णतः सुरक्षित बनाएगी।

सीसीटीवी नेटवर्क और नियंत्रण कक्ष

इतना ही नहीं, 40 करोड़ रुपये से राज्यभर में कुल 7,230 उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रत्येक विद्यालय में प्रवेश द्वार के दोनों ओर तथा मुख्य बाउंड्री वॉल समेत विद्यालय में तैनात कुल 15 कैमरे, कार्यालय, डायनिंग हॉल, किचन और खेल के मैदान तक हर कोने को कवर करेंगे।

इन कैमरों की फ़ीड लखनऊ में स्थापित विशेष नियंत्रण कक्ष में जाएगी, जो यूपी बोर्ड परीक्षा निगरानी कक्ष की तर्ज पर काम करेगा। इसमें बैठा स्टाफ रियल-टाइम में क्लास अध्यापन, मिड-डे मील की तैयारी एवं वितरण, सफाई व्यवस्था और परिसर में होने वाली सभी गतिविधियों का विश्लेषण करेगा।

जवाबदेही और पारदर्शिता

निगरानी के इस तंत्र से न केवल शिक्षिकाओं और किचेन स्टाफ की जवाबदेही बढ़ेगी, बल्कि निरीक्षण के लिए जाने वाले अधिकारियों को भी किसी तरह की गलत रिपोर्टिंग या लापरवाही की गुंजाइश नहीं मिलेगी। स्वतंत्र ऑडिट और रियल-टाइम रिकॉर्डिंग के आधार पर शैक्षिक गुणवत्ता तथा सुरक्षा मानकों की त्रैमासिक समीक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यान्वयन का समय-निर्धारण

सरकार का लक्ष्य है कि इस सुरक्षा परियोजना को इसी वित्तीय वर्ष में पूर्णतः लागू कर दिया जाए। चरणबद्ध तरीके से उत्तर प्रदेश के ग्राम्य और पिछड़े जिलों के साथ शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में किलानुमा बाउंड्री वॉल तथा सीसीटीवी इंस्टॉलेशन शुरू हो गया है।

“हमारी सरकार का सर्वोच्च लक्ष्य है कि हर छात्रा निडर, सुरक्षित और सशक्त महसूस करे। ‘किलानुमा’ सुरक्षा कवच के माध्यम से हमने न केवल KGBV की चारदीवारी को मजबूती प्रदान की है, बल्कि इन बेटियों के आत्मविश्वास और बेहतर शिक्षा के अवसरों को भी संरक्षित किया है। लखनऊ स्थित नियंत्रण कक्ष से 24×7 निगरानी से हर गतिविधि की पारदर्शिता सुनिश्चित होगी, जिससे हमारी शिक्षा प्रणाली में नए आयाम जुड़ेंगे।”
– संदीप सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश

Tags: "KGBVYogi News
Previous Post

पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा

Next Post

सीएम योगी की पहल पर इको फ्रेंडली डिजिटल विज्ञापन को प्रोत्साहन, होगी राजस्व में वृद्धि

Writer D

Writer D

Related Posts

150 people stranded in the Mandakini floods were safely rescued.
Main Slider

चित्रकूट में मंदाकिनी की बाढ़ में फंसे 150 लोगों को सुरक्षित निकाला, योगी सरकार का राहत तंत्र सतर्क

02/09/2026
Janmashtami
उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की राह होगी सुगम और सुरक्षित, योगी सरकार ने बनाई मजबूत व्यवस्था

02/09/2026
Lakhpati Didi
उत्तर प्रदेश

‘लखपति दीदी’ बन प्रदेश की 28 लाख से अधिक महिलाएं बनीं परिवार की आर्थिक धुरी

02/09/2026
Vindhyachal Division ranks first in IGRS grievance redressal.
उत्तर प्रदेश

IGRS निस्तारण में विंध्याचल मंडल पूरे प्रदेश में नंबर-वन

02/09/2026
KGBV
उत्तर प्रदेश

बेटियों की शिक्षा को मजबूत आधार दे रही योगी सरकार, KGBV के कायाकल्प के लिए धन जारी

02/09/2026
Next Post
Advertising

सीएम योगी की पहल पर इको फ्रेंडली डिजिटल विज्ञापन को प्रोत्साहन, होगी राजस्व में वृद्धि

यह भी पढ़ें

संजीत यादव हत्याकांड: IPS अपर्णा गुप्ता दोषी करार, परिजनों ने लगाए थे ये आरोप

09/12/2021
आज Gig वर्कर्स की हड़ताल, फिर भी Swiggy-Blinkit पर क्यों मिल रही फटाफट डिलीवरी

आज Gig वर्कर्स की हड़ताल, फिर भी ऑर्डर ऑन—Swiggy-Blinkit का क्या है गेम?

31/12/2025

बालू खनन मामले में ASP सस्पेंड, DM पर भी गिरी गाज

15/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version