• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुकानदारों से धोखाधड़ी कर सामान चुराने वाले चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Writer D by Writer D
15/08/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना सैफई पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ कर दुकानदारों से ठगी कर चोरी करने वाले गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार ठगों के पास से भारी मात्रा में व्यापारियों से ठगा गया डालडा, सरसों का तेल, रिफांइड और अवैध असलहे बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना सैफई पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम संयुक्त रूप से हवाई पट्टी तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दुकानदारों से ठगी कर परचून का सामान चोरी करने वाला गिरोह लोहिया पुल की तरफ से रुकईया नहर पुलिया होते हुए इटावा की तरफ चोरी का सामान बेचने के लिए आ रहा है। जिनके पास असलहा भी मौजूद है।

सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने रुकइया नहर पुलिया पर बैरियर लगाकर चेकिंग करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद पुलिस टीम को लोहिया पुल की तरफ से तीन चार पहिया वाहन आते हुए दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस के द्वारा रुकने का इशारा किया गया। अपने आपको पुलिस से घिरता हुआ देखकर गाड़ियों में सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया जाने लगा। पुलिस टीम के द्वारा स्वयं का बचाव करते फायर कर रहे बदमाशों को घेरकर आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार बदमाश और उनके वाहनों की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को उनके पास से भारी मात्रा में सरसों का तेल, रिफाइंड, तीन अवैध तमंचे नौ जिंदा और खोखा कारतूस एक चाकू, एक सेमसंग मोबाइल, फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई एक वैगनआर गाड़ी,फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई एक टाटा नेक्सन, एक मारुति ईको गाड़ी बरामद हुई है।

गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस की पूछताछ में अपना नाम सुशील कुंअर निवासी थाना एका फिरोजाबाद, सतेन्द्र कुमार निवासी ढूंढरी थाना पिलुआ जिला एटा, नीलेश निवासी थाना कोतवाली देहात एटा, आशीष कुमार निवासी नगला मनी थाना निधौली कला जनपद एटा बताया है। गिरफ्तार बदमाशों ने बताया है कि हमलोग परचून की दुकानों से धोखाधड़ी कर सामान चोरी करते यही और उचित दाम और ग्राहक मिलने पर बेचकर पैसा कमाते हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने इटावा फिरोजाबाद समेत अन्य जनपदों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

Tags: crime newsEtawah newsup news
Previous Post

राज्यपाल आनंदीबेन से सीएम योगी ने की शिष्टाचार भेंट, बच्चों से बंधवाई राखी

Next Post

CM धामी ने लच्छीवाला नेचर पार्क का किया लोकार्पण, बोले- देश के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा

Writer D

Writer D

Related Posts

Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
Next Post

CM धामी ने लच्छीवाला नेचर पार्क का किया लोकार्पण, बोले- देश के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ ग्लोबल आउटरीच मिशन के तहत जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना हुए

21/08/2025
CM Dhami

40 करोड़ से टनकपुर, काशीपुर और कोटद्वार रेलवे स्टेशन का होगा पुनर्विकास, मोदी ने दी सौगात

26/02/2024
cm yogi

यूपी दिवस में ओडीओपी महिला समूहों की सुनिश्चित करें : योगी

19/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version