• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बढ़ते कोरोना के चलते स्वास्थ्य विभाग सतर्क, बांके बिहारी मंदिर में बनेंगे चार और मेडिकल बूथ

Writer D by Writer D
22/12/2022
in उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
Banke Bihari temple

Banke Bihari temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। मथुरा और वृंदावन में 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक भीड़ का असर ठाकुर श्रीबांके बिहारी ( Banke Bihari temple) समेत प्रमुख मंदिर में दिखाई देगा। इस दौरान मंदिरों में लाखों की संख्या में भक्त पहुंचेंगे। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को उचित स्वास्थ्य सेवाएं देने और आपातकाल से निपटने के लिए चार और मेडिकल बूथ बनाए जा रहे हैं। यहां सुबह और शाम के दर्शन के समय अलग-अलग शिफ्टों में डॉक्टर और पैरा मेडिकल टीम की तैनाती की जाएगी।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर ( Banke Bihari temple) में हुए हादसे के बाद मंदिर के गेट नंबर एक के पास और गेट नंबर चार के समीप दो मेडिकल बूथ बनाए गए हैं। यहां डॉक्टरों की तैनाती की गई है, जो मंदिर में तबियत बिगड़ने पर श्रद्धालुओं का उपचार कर रहे हैं। 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक होने वाली भीड़ के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने चार और नए बूथ बनाने की योजना को अंतिम रूप दिया है।

सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने बताया कि बांके बिहारी मंदिर की ओर जाने वाले विद्यापीठ चौराहा, जुगल घाट पर मेडिकल बूथ बनाए जा रहे हैं। वहीं निकास वीआईपी मार्ग स्थित जादौन पार्किंग के अलावा राधा सनेह बिहारी मंदिर पर मेडिकल बूथ बनाया जा रहा है। यहां डॉक्टरों के साथ अन्य मेडिकल स्टाफ रहेगा। मेडिकल बूथ पर लोगों को दवा के साथ ही प्राथमिक उपचार देने की व्यवस्था की जा रही है।

एंबुलेंस की भी व्यवस्था होगी

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में कोई आपात स्थिति उत्पन्न होने पर मंदिर क्षेत्र में एंबुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने वीआईपी रोड पर एंबुलेंस के खड़े होने की व्यवस्था की है।

फिर टली निकाय चुनाव में OBC आरक्षण पर सुनवाई, कल की मिली तारीख

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी का कहना है कि बिहारीजी मंदिर में प्रतिदिन उमड़ पड़ने वाली भक्तों की बेतहाशा भीड़ के सामने कोविड प्रोटोकॉल का पालन होना सहज नहीं। यदि देश और दुनिया में कोरोना ने पहले की तरह से कोहराम मचाया तो सरकार सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ नहीं जुटने देगी, जिसका सीधा असर बिहारीजी मंदिर सहित अन्य स्थलों पर भी पड़ेगा।

Tags: Banke Bihari Templemathura news
Previous Post

साल 2022 में इन सितारों के घर गूंजी बच्चे की किलकारी

Next Post

साल 2022 में बॉलीवुड के इन सितारों ने रचाई शादी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

30/10/2026
Next Post
Married

साल 2022 में बॉलीवुड के इन सितारों ने रचाई शादी

यह भी पढ़ें

सिद्धार्थ नाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव Siddharth Nath Singh Corona Positive

यूपी : कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेट किया

27/08/2020
blackness of Neck

काली गर्दन फिर से हो जाएगी साफ, ये हैक आएंगे आपके काम

19/05/2026
Maharishi Valmiki International Airport

महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज उतरेगी पहली कॉमर्शियल फ्लाइट

30/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version