• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डेंगू की चपेट में आए दरोगा समेत चार लोगों की मौत

Writer D by Writer D
13/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, हमीरपुर
0
Dengue

Dengue

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर शहर की प्राइवेट पैथालॉजी में गुजरे दो दिन के अंदर चार लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इन सभी के एंटीजन टेस्ट किए गए थे। पैथालॉजी सेंटर की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी मरीजों के घरों का निरीक्षण कर दवा का छिड़काव कराया है।

उधर, जिला अस्पताल में सोमवार को पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा का डेंगू एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब पुलिस लाइन में दवा का छिड़काव कराने के साथ ही लार्वा के स्रोतों को नष्ट कराने में लगी हुई। मुख्यालय में ही डेंगू के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। प्राइवेट पैथालॉजी सेंटरों में भी डेंगू के एंटीजन टेस्ट कराने वालों की संख्या बढ़ी है। प्राइवेट तौर पर यह टेस्ट 600 से लेकर 800 तक में हो रहा है।

जिला मलेरिया अधिकारी आरके यादव ने बताया कि एक प्राइवेट पैथालॉजी सेंटर से चार लोगों के डेंगू एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव होने की रिपोर्ट दी गई है। इनमें खालेपुरा मोहल्ला निवासी 10-12 साल के भाई-बहन हैं। किंगरोड में एक वकील के 10 वर्षीय पुत्र को डेंगू की पुष्टि हुई है।

निवर्तमान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी विदाई

इसके अलावा प्राइवेट मेडिकल स्टोर चलाने वाले जजी के सेवानिवृत्त कर्मचारी के पुत्र को भी डेंगू की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव है। इन सभी के घरों में आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर दवा का छिड़काव कराने के साथ ही कुछ लोगों के सैंपल भी लिए हैं।

खास बात यह है कि जिला अस्पताल में उन्हीं लोगों की डेंगू की जांच की जा रही है, जिनकी प्लेटलेट्स खतरनाक स्तर तक कम हो रही है। शेष सभी मरीजों को वायरल फीवर का मरीज मानकर दवाएं दी जा रही हैं। दो दिन से यहां डेंगू की एलीजा जांच भी मशीन की खराबी की वजह से बंद थी। आज मशीन ठीक हो पाई है। सोमवार को अस्पताल में कुल आधा दर्जन लोगों के एंटीजन टेस्ट किए गए, जिसमें पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा को डेंगू की पुष्टि हुई है। दरोगा चित्रकूट के मेले ड्यूटी करके लौटा था, वहीं से उसे बुखार आ रहा था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम दरोगा के क्वार्टर के आसपास दवा का छिड़काव कराने के साथ ही लार्वा के स्रोत नष्ट कराने में लगी हुई है।

सीएमओ डॉ.एके रावत, ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में डेंगू की जांच के पर्याप्त इंतजाम है। एंटीजन के साथ-साथ एलीजा जांच भी की जा रही है। मरीज प्राइवेट पैथालॉजी से जांच न कराएं। जिला अस्पताल में डेंगू की एलीजा जांच भी की जा रही है।

Tags: dengueHamirpur newsup news
Previous Post

टीवी सेलेब्स का इलाज करने वाला डॉक्टर लापता, कविता कौशिक ने लगाई गुहार

Next Post

घर के बाहर सपा नेता को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

खाटू श्याम जाने की थी तैयारी, फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे बाप-बेटा; मौत

30/10/2026
Next Post
Shot

घर के बाहर सपा नेता को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

corona vaccination

कोविड वैक्सीन लगवाने पर बार में मिलेगी सस्ती शराब, रेस्टोरेन्ट में खाना फ्री

09/04/2021
Vasundhara Raje

राजस्थान में भाजपा विधायक दल की बैठक में वसुंधरा राजे भी हुई सक्रिय

14/08/2020
CM Yogi

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

24/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version