• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

88 लाख रुपये का गांजा के साथ चार तस्करों को STF ने किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
02/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
smuggler arrested

smuggler arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी एसटीएफ (UP STF) ने झांसी पुलिस के साथ मिलकर अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को झांसी से गिरफ्तार (Smugglers Arrested) किया है। उनके पास से 440 किलो गॉजा बरामद किया है। बरामद गांजे का अनुमानित मूल्य लगभग 88 लाख रुपए है।

उधर, बरेली से एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से तीस लाख रुपये कीमत की मार्फीन बरामद की गयी है।

झांसी से गिरफ्तार किये गये तस्करों में सुधीर निवासी ग्राम बाद ककुआ, थाना मलपुरा, आगरा, अमृतपाल निवासी हरभान सिंह का पुरा, थाना बाड़ी, जिला धौलपुर, राजस्थान, शेख जिलानी निवासी चितकुण्डा, थाना चितकुण्डा, जिला मलखान गिरि, उड़ीसा और ज्ञानीराम निवासी धौलपुर, राजस्थान हैं। इनके पास से गांजे की अलावा ट्रक सं. आरजे-11 जीए 4512, कार, 3 मोबाइल फोन और 5600 नगद रुपये बरामद हुए हैं।

एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि एक ट्रक ललितपुर, बबीना से झांसी की तरफ से आ रहा है जिसमें मादक पदार्थ भरा हुआ है। इस सूचना पर ललितपुर की तरफ से विहारी तिराहे के सामने शिवपुरी ग्वालियर हाइवे पर एक ट्रक संख्या आरजे 11 जीए 4512 को रोककर चेक किया गया जिसमें से गांजा बरामद हुआ। ट्रक में सवार दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।

पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम सुधीर तथा अमृतपाल बताया। सुधीर द्वारा बताया कि उसके ट्रक में जो गांजा है, वो शेख जिलानी ने उड़ीसा से लोड कराया था। और ज्ञानीराम के यहां जाना है। शेख जिलानी एवं ज्ञानीराम अपनी स्विफ्ट कार से उसे गाइड करते हुये ला रहे थे। अमृतपाल द्वारा शेख जिलानी एवं ज्ञानीराम को सम्पर्क कर उसी स्थान पर आने को कहा।

कुछ समय पश्चात दोनो व्यक्ति अपनी वाहन सं. सीजी 10एफ 8584 स्विफ्ट कार से बिहारी तिराहे के सामने शिवपुरी हाइवे पर आ गये। एसटीएफ टीम व थाना सीपरी बाजार टीम द्वारा रूकने का इशारा दिया तो शेख जिलानी ने गाड़ी न रोकते हुये आरक्षी अंकित व निरीक्षक यतीन्द्र शर्मा को अपने वाहन से फुल स्पीड में सामने से चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया, जिसमें दोनो बाल-बाल बचे। एसटीएफ टीम व स्थानीय पुलिस ने घेराबन्दी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

Tags: crime newsJhansi news
Previous Post

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की बिगड़ी तबीयत, एयर एंबुलेंस से चेन्नई शिफ्ट किए गए

Next Post

पांच वर्षीय बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उप्र की 8 सहकारी चीनी मिलों को मिला उत्कृष्ट दक्षता पुरस्कार

25/09/2026
Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘दलित-पिछड़ों को अछूत मानते हैं अखिलेश’, ओमप्रकाश राजभर ने सपा की रथयात्रा पर साधा निशाना

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
Next Post
Maid

पांच वर्षीय बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें

accused arrested

गर्लफ्रेंड के लिए दोस्त ने ही की दोस्त की हत्या, गिरफ्तार

08/06/2021
IPL 2020

IPL में BCCI ने जारी किया प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल

26/10/2020

फ्लाईओवर से गिरी यात्रियों से भरी बस, चालक की मौत, कई घायल

13/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version