• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्लफ्रेंड के लिए दोस्त ने ही की दोस्त की हत्या, गिरफ्तार

Writer D by Writer D
08/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मिर्जापुर
0
accused arrested

accused arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा जनपद में थाना बढ़पुरा क्षेत्र के अंतर्गत अजबपुर गांव में बीते एक जून को आईटीआई के छात्र की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोस्त की गर्लफ्रैंड से बात करने से नाराज होकर अपने दोस्त की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रशांत कुमार ने बताया कि बीते एक जून को तड़के सुबह थाना बढ़पुरा क्षेत्र के अंतर्गत अजबपुर गांव में 20 वर्षीय युवक अमन की अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। सूचना पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से साक्ष्य इकट्ठे किये थे। निरीक्षण के दौरान शव से कुछ दूर पुलिस को मृतक का मोबाइल फोन पड़ा मिला था, जिसे आग से जलाकर नष्ट करने का प्रयास किया गया था।

पुलिस टीम ने मौके पर मिले साक्ष्यों और मृतक के मोबाइल को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।जांच के दौरान सर्विलांस और स्वाट टीम की मदद भी ली जा रही थी। जांच में मृतक के मोबाइल से मिले नम्बरों की जांच करने के दोरान पुलिस को मृतक के दोस्त नीलेश का नम्बर भी मिला, जिस पर सम्पर्क नहीं हो पा रहा था। शक होने पर पुलिस ने नीलेश को हिरासत में लिया। पुलिस की पूछताछ में हिरासत में लिए गया। मृतक के दोस्त नीलेश ने बताया कि वह और मृतक अमन यादव एक साथ आईटीआई की पढ़ाई करते है और एक ही गांव के रहने वाले है।

उसने बताया कि वह गांव में ही रहने वाली एक लड़की से प्यार करता है जिसे अमन के द्वारा फोन कर परेशान किया जा रहा था। अमन के फोन में उसकी प्रेमिका की कुछ अश्लील तस्वीरे थी, जिसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। एक जून को सुबह जब अमन मोटरसाइकिल पर मिर्च के बोरे लादकर मंडी जा रहा था, तभी अबारी में रास्ते में वह उसे खड़ा मिल गया। उसने उसे रोककर इटावा तक साथ चलने के लिए लिफ्ट मांग ली और रास्ते में चलने के बाद उसकी बाइक रुकवाकर प्रेमिका को ब्लैकमेल करने की बात पर दोनों में झगड़ा हुआ और फिर उसने उसने अमन तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि परिवार और पुलिस को उसपर शक न हो इसलिए वह अमन को इलाज के दौरान सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में देखने और परिवारीजनों के साथ भी उठता बैठता रहा। एसपी सिटी ने बताया कि हत्या के आरोप में नीलेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Tags: accused arrestedcrime newsup news
Previous Post

पुलिस की गौकशों से मुठभेड़, आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Next Post

युवक को शराब पिलाकर दोस्त ने छत से फेंका, दर्दनाक मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

यूपी में जल्द घोषित होंगी नई बिजली दरें, 10% छूट पर सस्पेंस

27/06/2026
Next Post
murder

युवक को शराब पिलाकर दोस्त ने छत से फेंका, दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें

Electricity

बिजली दरों में बढ़ोत्तरी की बात करना प्रदेश की जनता के साथ धोखा

20/04/2023
Boat Sinking

300 यात्रियों को ले जा रही नाव डूबी, 50 से अधिक लोगों की मौत

21/04/2024
Acid Attack

महिला पर पति और देवर ने किया तेजाब से हमला

24/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version