• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘प्रचंड’ विश्वास मत हारे, नई सरकार बनाने की तैयारी शुरू

Writer D by Writer D
12/07/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Pushpa Kamal Dahal Prachanda

Pushpa Kamal Dahal Prachanda

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड (Pushpa Kamal Dahal ‘Prachanda’) ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, वह संसद में विश्वासमत हासिल करने में नाकाम रहे। वे सिर्फ 1 साल 6 महीने ही प्रधानमंत्री रह पाए। फ्लोर टेस्ट में उन्हें 275 में से सिर्फ 63 सांसदों का साथ मिला। नेपाल की नेशनल असेंबली (National Assembly) के 194 सांसदों ने उनके खिलाफ वोट किया। उन्हें सरकार बचाने के लिए 138 सांसदों के समर्थन की जरूरत थी।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में चीन समर्थक केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) की पार्टी CPN-UML ने प्रधानमंत्री प्रचंड की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (Communist Party of Nepal) से गठबंधन तोड़ लिया था। इसके बाद उनकी सरकार अल्पमत में आ गई थी। नेपाल के संविधान के आर्टिकल 100 (2) के तहत उन्हें एक महीने में बहुमत साबित करना था। वे आज इसमें फेल हो गए।

नेपाल में केपी ओली को बधाई देने लगे सांसद

संसद में स्पीकर देवराज घिमरे (Speaker Devraj Ghimire) ने जैसे ही प्रचंड के विश्वास मत में असफल होने की घोषणा की, वहां मौजूद सांसद केपी ओली (KP Sharma Oli) को बधाई देने लगे। ओली और देउबा जल्द ही मिलकर सरकार बनाने के लिए राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल (President Ram Chandra Paudel) के पास जाएंगे। दोनों दलों के पास संसद में कुल 167 सासंदों का समर्थन हासिल है। नेपाली संविधान के मुताबिक नई सरकार को अपने गठन के 30 दिनों के भीतर संसद में विश्वास मत जीतना होता है।

चीन समर्थक ओली ने भारत समर्थक देउबा का थामा दामन

ओली की पार्टी CPN-UML ने देश की सबसे बड़ी पार्टी शेर बहादुर देउबा (Sher Bahadur Deuba) की नेपाली कांग्रेस (Nepali Congress) से गठबंधन करने का फैसला किया है। बता दें कि शेर बहादुर देउबा (Sher Bahadur Deuba) को भारत समर्थक माना जाता है, वहीं ओली चीन के करीबी माने जाते हैं। देउबा और ओली के बीच में प्रधानमंत्री पद को लेकर बातचीत हुई है। काठमांडू पोस्ट (Kathmandu Post)  ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि नई सरकार में डेढ़ साल तक केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) पीएम बनेंगे। इसके बाद बचे हुए कार्यकाल तक देउबा प्रधानमंत्री बनेंगे। केपी ओली 4 साल बाद PM पद पर वापसी करेंगे। इससे पहले वे 2018 से 2021 तक प्रधानमंत्री रहे थे।

Tags: # world newsinternational Newsnepal newsPushpa Kamal Dahal
Previous Post

कारगिल विजय दिवस समारोह में शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव साय

Next Post

महाकुंभ में भी लागू होगा ‘डिजिटल अटेंडेंस’ सिस्टम, AI बेस्ड फेशियल रिकग्नीशन मोबाइल ऐप बनेगा माध्यम

Writer D

Writer D

Related Posts

Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह डोली इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी तीव्रता दर्ज

12/08/2026
Bashar al-Assad
Main Slider

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

11/08/2026
Columbia Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

कोलंबिया में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, 132 की मौत के बाद राष्ट्रीय आपदा घोषित

11/08/2026
Indian High Commissioner Dinesh Trivedi met Bangladesh PM Rahman.
अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री रहमान से मिले भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी

10/08/2026
Student opens fire at school near Bangkok
अंतर्राष्ट्रीय

स्कूल में फायरिंग से 6 की मौत, हमलावर ने भी दी जान

07/08/2026
Next Post
MahaKumbh 2025

महाकुंभ में भी लागू होगा 'डिजिटल अटेंडेंस' सिस्टम, AI बेस्ड फेशियल रिकग्नीशन मोबाइल ऐप बनेगा माध्यम

यह भी पढ़ें

जानें आखिर क्यों खाली पेट फल खाने की दी जाती है सलाह, ये है कारण

09/01/2022
PM Modi paid tribute to Manmohan Singh

PM मोदी ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, सोनिया, शाह और नड्डा ने भी किए अंतिम दर्शन

27/12/2024
Building Collapse

Building Collapse: सपा विधायक का बेटा हिरासत में, याजदान बिल्डर्स ने बनाया अपार्टमेंट

25/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version