• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार के चार साल, मंत्री मालामाल, जनता हुयी कंगाल : संजय

Writer D by Writer D
20/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
sanjay singh

sanjay singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आम आदमी पार्टी (आप) सांसद एवं यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा योगी सरकार के चार साल में मंत्री, अधिकारी मालामाल हो गए और जनता कंगाल हो गई। इस दौरान यूपी की जनता ने नीचे से लेकर के ऊपर तक भ्रष्टाचार का सामना किया है।

श्री सिंह ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि तहसील, अस्पताल, थाने , नौकरी और तमाम योजनाओं के अंतर्गत जमकर भ्रष्टाचार किया गया। कोरोना महामारी के दौरान श्मशान में दलाली खाने का काम सरकार ने किया। आक्सीमीटर, थर्मामीटर, पीपीई किट का घोटाला हुआ। बिकरू कांड में 8 पुलिस के जवान शहीद हो गए। हाथरस कांड में बलात्कारियों के पक्ष में सरकार खड़ी रही। तीन बार के विधायक नृपेन्द्र मिश्रा की हत्या हो गई।

अभियान चलाकर ही संचारी रोगों पर नियंत्रण संभव हुआ : अमित मोहन

बच्चियों के साथ बलात्कार के मामले में उत्तर प्रदेश चार सालों में नंबर एक पर पहुंच गया। चार सालों में नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। महिला शिक्षामित्रों को अपना सिर मुंडवाना पड़ा। बेरोजगारों को लाठियां मिलीं, जेल मिली लेकिन नौकरी नहीं मिली। मुख्यमंत्री योगी के ट्विटर हैंडल से झूठे वीडियो बनवा कर लेखपाल की नौकरी देने वाला वीडियो वायरल हुआ जब सच्चाई सामने आई तो लेखपाल भाग गया और और वीडियो को डिलीट कर दिया गया।

आप सांसद ने कहा कि जल जीवन मिशन का भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ। नमामि गंगे योजना में एक बड़े अधिकारी ने आत्महत्या कर ली है। भ्रष्टाचार के चलते चार वर्षों में उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ की सरकार ने जनता को कष्ट, तकलीफ, अपराध और भ्रष्टाचार दिया। कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ क्रूर मजाक करने का काम किया। हर मोर्चे पर फेल आदित्यनाथ की सरकार को जनता अपने वोट की ताकत से जबाब देगी और इस अपराधीकरण और भ्रष्टाचार के राज को जनता उखाड़ फेकेगी।

Tags: Sanjay Singh
Previous Post

शनि प्रकोप से बचने के लिए करते हैं हनुमान जी की पूजा, जानें ये पौराणिक कथा

Next Post

किसानो की एकजुटता से घबराई हुई है योगी सरकार : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

lip
Main Slider

बदलते मौसम से ड्राई होने लगे हैं होंठ, तो घर में ऐसे बनाएं लिपबाम

07/11/2025
Tiffin
Main Slider

टिफिन में से लीक हो जाती है सब्जी, तो इन टिप्स की मदद से करें पैकिंग

07/11/2025
Winter
Main Slider

सर्दियों की छुट्टियों को बनाना चाहते है यादगार, ये जगहें पूरी करेंगी आपकी तमन्ना

07/11/2025
CM Yogi
राजनीति

राजद के समय सड़क और पुल का भी हो जाता था अपहरणः योगी

06/11/2025
CM Yogi held a public meeting in Bagaha, West Champaran.
राजनीति

पशुओं का चारा खाने वालों और जमीन कब्जाने वालों से रहें सावधान: सीएम योगी

06/11/2025
Next Post
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

किसानो की एकजुटता से घबराई हुई है योगी सरकार : अखिलेश

यह भी पढ़ें

cm yogi

5 साल में 5 लाख युवाओं को मिल जाएगी सरकारी नौकरी : योगी

13/08/2021
CM Dhami

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तेजी से विकास कर रहा देश: सीएम धामी

24/05/2023
Keshav Maurya

सपा का नारा है, खाली प्लाट हमारा है : केशव मौर्य

11/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version