• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फर्जी पुलिस कर्मी बनकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार

Writer D by Writer D
28/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
fraudster arrested

fraudster arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। फर्जी पुलिस कर्मी बनकर वृद्घों के साथ टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का ठाकुरगंज पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 4 शातिर अभियुक्तों को गिरतार किया है। आरोपितों के कब्जे से भारी मात्रा में जेवरात और नगदी बरामद हुई है।

डीसीपी थाना प्रभारी ठाकुरगंज ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में स्थित मेहंदी घाट पीपे वाले पुल के पास पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। कुछ ही देर में मौके पर आरोपित पहुंच गए। पुल के पास भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस टीम ने आरोपितों को दौड़ाकर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम बाराबंकी करौली निवासी धर्मेन्द्र शाह, शंभू शाह, कैलाश कुमार शाह, सोनू कुमार शाह बताया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित मूल रूप से कुरसेला कटियार बिहार के रहने वाले हैं।

आरोपितों का एक संगठित गिरोह है। जो कि राजधानी के विभिन्न इलाकों में फर्जी पुलिस कर्मी बनकर लोगों के गहने पार कर देते थे। वृद्घ महिलायें और पुरूष गैंग का सॉफ्ट टारगेट होते थे। पूछताछ में आरोपितों ने कबूला कि उन्होंने पिछले दिनों तालकटोरा, ठाकुरगंज चौक, राजाजीपुरम समेत अन्य इलाकों में टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपितों के कब्जे से पीली धातु की दो चेन, एक जोड़ा पीली धातु का कंगन, पीली धातु का कटा कंगन, दो अंगूठी, पीली धातु की रूद्राक्ष की माला लाकेट समेत, विभिन्न क पनियों के 4 मोबाइल फोन और दो पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अन्य जानकारियां हांसिल कर पुलिस ने आरोपितों को जेल रवाना किया है।

बाराबंकी में रहकर राजधानी में आते थे वारदात करने

पुलिस अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि गैंग का सरगना धमेन्द्र शाह हैं। आरोपित मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। बाराबंकी के करौली इलाके में आरोपित किराये के मकान में रहते हैं। आरोपित लगभग रोजाना टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देने के लिए राजधानी व आस-पास के इलाके में जाते थे। मोटरसाइकिल सवार दो आरोपित वृद्घों को रोक कर खुद को पुलिस कर्मी बताते थे, लूट व हत्या जैसे वारदातों का हवाला देकर आरोपित वृद्घों के जेवरात उतरवा लेते थे और उन्हें कागज की पुडिय़ा में बंद कर नकली जेवरात थमा देते थे। टप्पेबाजी की वारदात के दौरान यदि कोई विरोध करता था, तो घटना स्थल की पास ही खड़े आरोपितों के दो अन्य साथी पहुंच जाते थे और पुलिस कर्मी बनकर वृद्घों को अर्दब में लेते थे।

ऑफिस टॉइम में बनाते थे महिलाओं को निशाना

पुलिस अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित मन्दिर, मस्जिद व अन्य धार्मिक स्थलों के आस-पास खड़े होकर वृद्घों की रेकी करते हैं। इसके अलावा आरोपित ऑफिस टाइम में गहने साफ करने के लिए विभिन्न इलाकों में फेरी करते हैं। घर में महिलाओं को अकेला पाकर आरोपित गहने साफ करने के बहाने जेवरात पार कर देते थे। एक आरोपित पैदल ही फेरी करता था, जबकि उसका साथी दूरी बनाकर बाइक से रेकी करता था। वारदात को अंजाम देकर आरोपित पैदल निकल जाता था और पास खड़े साथी के साथ बाइक पर सवार होकर रफुचक्कर हो जाता था।

Tags: fraudster arrestedLucknow News
Previous Post

समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती

Next Post

शक्की पति ने पत्नी को सरेराह चाकू से गोदकर की हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

India-Israel Water Project
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का जल प्रबंधन मॉडल बदलेगा बुंदेलखंड की कृषि व्यवस्था, खेतों तक पहुंचेगी इजराइली तकनीक

10/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Dinesh Pratap SIngh
उत्तर प्रदेश

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी पवित्र योजना पर राहुल गांधी का सवाल उठाना मातृशक्ति का अपमान : दिनेश प्रताप सिंह

10/09/2026
Shahjahanpur once again tops in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर शाहजहांपुर अव्वल, रामपुर को मिला दूसरा स्थान

10/09/2026
Integral University showcases youth talent
उत्तर प्रदेश

युवाओं के नवाचार को योगी सरकार का प्रोत्साहन, यूपी राइज से हुनर को मिल रहा मंच

10/09/2026
Next Post
murder

शक्की पति ने पत्नी को सरेराह चाकू से गोदकर की हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

यूजीसी: राज्य को परीक्षा रद्द करने का नहीं है कोई अधिकार

25/07/2020
Narayan Sai

आसाराम के बेटे नारायण साईं को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली 10 दिन की जमानत

03/12/2020

लखनऊ : पढ़ाई के विवाद में बेटे ने की हत्या, शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपाया

24/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version