• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, यूपी के इस हॉस्पिटल पर लगा 34 लाख का जुर्माना

Writer D by Writer D
03/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, देवरिया
0
ayushman bharat diwas

ayushman bharat diwas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया। जिले में आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) के तहत इलाज में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। देवरिया के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ने 387 फर्जी क्लेम के जरिए 17,11,800 रुपये भुगतान करा लिया। इस मामले की जांच तीन सदस्यीय टीम ने की थी। रिपोर्ट आने के बाद आयुष्मान भारत PMJAY और स्टेट हेल्थ एजेंसी ने अस्पताल प्रबंधन से क्लेम में ली गई रकम से दोगुनी यानी 34,23,600 रुपये जुर्माना वसूलने का आदेश दिया है।

करीब एक महीने पहले देवरिया जिले के रुद्रपुर तहसील के रुद्रपुर कस्बे में आशुतोष हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी की थी। इस दौरान वहां अवैध अल्ट्रासाउंड मशीन पकड़ी गई और डॉक्टर एस. के. त्रिपाठी के खिलाफ कार्रवाई हुई। इसमें जांच के दौरान अस्पताल प्रबंधन की कई खामियां उजागर हुई थीं। सीएमओ ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी और अस्पताल में गड़बड़ियों का जिक्र किया। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत यहां घपले की आशंका जताई थी।

मामला गंभीर होने पर डीएम जे.पी. सिंह ने तीन सदस्यीय टीम गठित की। जांच के दौरान पता चला कि आयुष्मान योजना के तहत 387 फर्जी केस में क्लेम लिया गया। पूरी रिपोर्ट डीएम ने आयुष्मान भारत PMJAY और स्टेट हेल्थ एजेंसी को भेजी। आंतरिक जांच में भी फर्जी क्लेम की पुष्टि हुई। अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज कराने के रिकॉर्ड की जांच की गई बहुत सारे मामले एक समान पाए गए। 387 ऐसे मामले थे जो पूरी तरह फर्जी पाए गए। अब अस्पताल प्रबंधन पर 34,23,600 रुपये जुर्माना लगाया गया है।

एके शर्मा ने ‘सम्भव’ की व्यवस्था अनुसार जनसुनवाई करने के दिए निर्देश

आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए पांच लाख रुपये के इलाज का प्रावधान है। हालांकि अस्पताल में साधारण बीमारियों के इलाज के लिए आने वाले मरीजों से यह पूछा जाता था कि उसके पास आयुष्मान कार्ड है या नहीं। हां बताने पर उसका आयुष्मान कार्ड जमा करा लिया जाता था और उसी के सहारे नकली बिल बनाकर भुगतान के लिए दावा किया जाता था। इस प्रकार 387 फर्जी मामलों में 17,11,800 रुपये का अस्पताल ने भुगतान करवा लिया।

देवरिया के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आशुतोष हॉस्पिटल में एक साल पहले स्टेट हेल्थ एजेंसी ने प्रशासन को अनियमितता की ओर ध्यान दिलाया था। इस बारे में डीएम को भी जानकारी दी गई थी। अब जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल पर यह एक्शन लिया गया है।

Tags: ayushman bharat yojnaAyushman cardDeoria Newsup news
Previous Post

एके शर्मा ने ‘सम्भव’ की व्यवस्था अनुसार जनसुनवाई करने के दिए निर्देश

Next Post

वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ते यूपी के कदम

Writer D

Writer D

Related Posts

Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

‘महा विद्युत आपदा’ पर अखिलेश का तंज, बोले- गनीमत है CM ने दिल्ली के दूत पर साजिश का आरोप नहीं लगाया

27/05/2026
FIR
उत्तर प्रदेश

BJP नेता पर FIR, महिला डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

27/05/2026
Asaram Bapu
Main Slider

आसाराम की उम्रकैद की सजा बरकरार, कोर्ट ने तुरंत सरेंडर का दिया आदेश

27/05/2026
Next Post
Yogi

वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ते यूपी के कदम

यह भी पढ़ें

Anupamaa

चौथी बार प्रेग्नेंट होगी अनुपमा, बनेगी अनुज के बच्चे की मां

04/07/2022
CM Dhami

केदारनाथ में एक के बाद एक हादसे… चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक, CM ने जारी किए कड़े निर्देश

15/06/2025
AK Sharma

किसी भी देश व प्रदेश के विकास में इकोनाॅमी ग्रोथ के इंजन के रूप में कार्य करती हैं ऊर्जा: एके शर्मा

23/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version