• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जियोमार्ट की डीलरशिप दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी, कंपनी ने किया आगाह

Desk by Desk
27/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
jiomart

जियोमार्ट की डीलरशिप दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जियोमार्ट की फ्रेंचाइजी दिलवाने का झांसा देकर ठगी के कई मामले सामने आने के बाद, कंपनी एक्शन में दिखाई दे रही है। लोग ऐसे जालसाजों के चक्कर में ना उलझें, इसके लिए गुरूवार को कंपनी ने एक चेतावनी नोटिस जारी किया। नोटिस में कंपनी ने लोगों को आगाह किया है कि वे ऐसे धोखेबाजों से बचें जो जियोमार्ट के नाम पर फर्जी वेबसाइट बना कर लोगों को फ्रेंचाइजी या डीलरशिप दिलाने का झूठा वायदा कर रहे हैं।

रिलायंस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस चेतावनी को पब्लिश किया गया है। चेतावनी नोटिस में रिलायंस रिटेल ने कहा कि “हम वर्तमान में किसी भी डीलरशिप या फ्रेंचाइजी मॉडल को ना तो चला रहे हैं और न ही हमने किसी डीलर को नियुक्त करने के लिए किसी फ्रेंचाइजी या किसी एजेंट को नियुक्त किया है। साथ ही हम फ्रेंचाइजी नियुक्त करने के नाम पर किसी भी तरह की कोई भी धनराशि नहीं लेते हैं।”

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गहरे कोमा में, आर्मी अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

जियोमार्ट 3 करोड़ छोटे किराना दुकानदारों और 12 करोड़ किसानों को अपने नेटवर्क से जोड़ना चाहती है। जियोमार्ट पर रोजाना 4 लाख से अधिक ऑर्डर बुक किए जा रहे हैं और कंपनी की बाजार में जबर्दस्त साख है। कंपनी की इसी साख का फायदा यह धोखेबाज उठा रहे हैं। जियोमार्ट की फ्रेंचाइजी दिलवाने के सुनहरे सपने दिखा कर यह गिरोह, आम जन को शिकार बना रहे हैं।

पेड न्यूज से कहीं ज्यादा खतरनाक हैं फेक न्यूज

नोटिस में कहा गया है कि कुछ जालसाज जियोमार्ट से जुड़े होने का ढ़ोंग कर फर्जी वेबसाइट बना रहे हैं, और जियोमार्ट सेवाओं की फ्रेंचाइजी देने के बहाने निर्दोष व्यक्तियों को धोखा दे रहे हैं।

कंपनी ने कुछ फर्जी वेबसाइटों की सूची भी जारी की है

1- jmartfranchise.in              6- jiomartfranchiseonline.com

2- jiodealership.com            7- jiomartsfranchises.online

3- jiomartfranchises.com     8- jiomart-franchise.com

4- jiomartshop.info               9- jiomartindia.in.net

5- jiomartreliance.com        10- jiomartfranchise.co

रिलायंस रिटेल ने ट्रेडमार्क का दुरुपयोग रोकने और अपनी साख को बचाए रखने के लिए जालसाज व्यक्तियों और गिरोहों के खिलाफ आपराधिक या नागरिक कार्यवाही करने की चेतावनी दी है। कंपनी ने जनता से अपील की है कि वे इस तरह के धोखेबाजों के खिलाफ रिपोर्ट कंपनी के कानूनी सेल से करें।

Tags: 24ghante online.comcrime news in hindifraud in the name of GeomartJeomartJeomart's dealershipNational newsReliance Digitalजिओमार्टजिओमार्ट की डीलरशिपजिओमार्ट के नाम पर धोखाधड़ीरिलायंस डिजिटल
Previous Post

गुजरात : वलसाड की स्याही कंपनी में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक

Next Post

ऑपरेशन के दौरान प्रसूता के पेट में तौलिया भूलकर डॉक्टर ने लगा दिये टांके, फिर….  

Desk

Desk

Related Posts

Nitin Naveen and CM Dhami had a direct dialogue with the youth
Main Slider

युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

10/09/2026
Main Slider

सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है : मुख्यमंत्री

10/09/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को जनसंकल्प बनाएगा अभियान: मुख्यमंत्री योगी

10/09/2026
Business

11 से 13 सितंबर तक बैंक बंद, जरूरी काम अभी निपटा लें

10/09/2026
Sumit Roy
Main Slider

अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय हिरासत में, CID ने घर से उठाया

10/09/2026
Next Post
डॉक्टर की बड़ी लापरवाही

ऑपरेशन के दौरान प्रसूता के पेट में तौलिया भूलकर डॉक्टर ने लगा दिये टांके, फिर....  

यह भी पढ़ें

Bhuj: The Pride of India

Bhuj : ‘The Pride Of India’ के साथ ओटोटी पर दिखेंगे अजय देवगन

23/04/2021
battery blast

सावधान : अगर करते हैं लोकल चार्जर का इस्तेमाल, तो मोबाइल में हो सकता है ब्लास्ट

10/09/2021
amrit sarovar

जश्ने आजादी तक लबालब होंगे अमृत सरोवर

30/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version