• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब अजमेर में ट्रेन पलटने की साजिश! पटरी पर रखे 70 किलो के दो सीमेंट ब्लॉक से हुई जोरदार टक्कर

Writer D by Writer D
10/09/2024
in क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Freight Train

Freight Train

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अजमेर। यूपी के कानपुर में रविवार रात कालिंदी एक्सप्रेस का इंजन पटरी पर रखे एक गैस सिलेन्डर से टकरा गया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने गैस सिलेंडर के साथ पटरी के पास से पेट्रोल, बारूद और माचिस बरामद किया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं। इसी बीच राजस्थान के अजमेर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर मालगाड़ी (Freight Train) पटरी पर रखे करीब 70 किलो वजन के सीमेंट से टकरा गयी। हालांकि, ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गयी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजमेर में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के फुलेरा-अहमदाबाद रूट पर मालगाड़ी (Freight Train) से टक्कर के बाद रेलवे पटरी पर भारी-भरकम दो सीमेंट ब्लॉक बरामद किए गए हैं। रेलवे ट्रैक पर एक किलोमीटर तक की दूरी में दोनों सीमेंट ब्लॉक रखे गए थे। सराधना और बांगर ग्राम स्टेशन के बीच सोमवार रात करीब 10.30 बजे एक मालगाड़ी का इंजन भारी-भरकम एक सीमेंट ब्लॉक से टकराया। राहत की बात यह रही कि टक्कर से यह ब्लॉक टूट गया और ट्रेन (Freight Train) सुरक्षित गुजर गई। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा, करीब एक किलोमीटर दूर ट्रैक के किनारे दूसरा दूसरा सीमेंट ब्लॉक भी बरामद हुआ है।

ट्रैक पर सीमेंट ब्लॉक होने की जानकारी मिलने के बाद डीएफसीसी और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों ने सराधना से बांगड़ ग्राम स्टेशन तक पेट्रोलिंग भी की। इस मामले में डीएफसीसी कर्मचारी रवि बुंदेला और विश्वजीत दास ने एफआईआर दर्ज करवाई है।

अजमेर के मंगालियावास पुलिस थाने में रेलवे ऐक्ट और प्रिवेंशन ऑफ डेमेज को पब्लिक प्रॉपर्टी ऐक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि कानपुर में ट्रैक पर सिलेंडर रखे जाने के मामले में आतंकी साजिश का अंदेशा है। फिलहाल, जांच एजेंसियां एक्टिव हुईं हैं और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।

Tags: Ajmer Newscrime newsNational newsTrain accident
Previous Post

भ्रम और अफवाह फैलाकर डबल इंजन की सरकार को बदनाम करना चाहता है विपक्ष: एके शर्मा

Next Post

आतंक का पर्याय बना पांचवा आदमखोर भेड़िया पिंजरे में कैद, छठे की तलाश में जुटा वन विभाग

Writer D

Writer D

Related Posts

Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
छत्तीसगढ़

माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार : विष्णु देव साय

21/09/2026
Main Slider

एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होंगे और समृद्ध बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

21/09/2026
Main Slider

मां नंदा के दरबार में पहुंचे धामी, चाचणी नृत्य में भी हुए शामिल

21/09/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
Next Post
Wolf

आतंक का पर्याय बना पांचवा आदमखोर भेड़िया पिंजरे में कैद, छठे की तलाश में जुटा वन विभाग

यह भी पढ़ें

food

पति के साथ भोजन करने से पहले जान लें ये नियम, वरना पड़ेगा पछताना

15/10/2021
Suicide

आपसी विवाद में दंपत्ति ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या

15/08/2023
suresh harbhajan

सुरेश रैना और हरभजन ने आईपीएल सीजन से नाम लिया वापस, खत्म हो सकता है कॉन्ट्रैक्ट

02/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version