• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मां का दूध’ बेचने पर लगेगा 5 लाख जुर्माना, FSSAI ने जारी किया निर्देश

Writer D by Writer D
28/05/2024
in Business, Main Slider
0
Human Milk

Human Milk

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने ह्यूमन मिल्क को एक बड़ा निर्देश जारी किया है। FSSAI ने मां के दूध (Human Milk) की प्रोसेसिंग और बिक्री को गलत माना है और इसके कमर्शियलाइजेशन भी गलत करार दिया गया है। इसका इस्‍तेमाल सिर्फ नवजात या हेल्‍थ फैसिलिटीज में शिशु को देने के लिए ही अनुमति है। FSSAI यानी फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने इसे लेकर एडवाइजरी भी जारी की है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने FSS अधिनियम, 2006 के अंतर्गत ह्यूमन मिल्‍क (Human Milk) के प्रोसेसिंग और बिक्री की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। खाद्य नियामक ने यह भी सलाह दी है कि मानव दूध और उसके प्रोडक्‍ट्स के कमर्शियल से संबंधित सभी गतिविधियों को रोका जाना चाहिए। एफएसएसएआई ने 24 मई को जारी अपने एडवाइजरी में कहा कि ह्यूमन मिल्‍क और उसके उत्‍पादों के कमर्शियलाइजेशन के लिए कई सोसायटियों की तरफ से अनुरोध मिला था।

ह्यूमन मिल्‍क (Human Milk) बिक्री को लेकर नियम नहीं

एडवाइजरी में कहा गया है कि FSSAI ने एफएसएस अधिनियम, 2006 और इसके तहत बनाए गए नियमों के तहत मानव दूध (Human Milk)  के प्रोसेसिंग और बिक्री की अनुमति नहीं दी है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि मानव दूध और उसके प्रोडक्‍ट्स के कमर्शियलाइजेशन से रिलेटेड सभी गतिविधियों को तुरंत रोक दिया जाना चाहिए। अगर कोई भी ऐसा करता है तो उसे एफबीएस अधिनियम, 2006 और उसके तहत बनाए गए नियम का उल्‍लंघन माना जाएगा। फिर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

विद्युत कटौती से परेशान सड़क पर उतरे लोग, उपकेंद्र पर किया हमला-तोड़फोड़

FSSAI ने बताया कि कुछ कंपनियां डेयरी प्रोडक्ट की आड़ में मानव दूध का व्यापार कर रही हैं। ब्रेस्ट मिल्क को सिर्फ डोनेट किया जा सकता है, इसके बदले किसी भी तरह का पैसा या फायदा नहीं लिया जा सकता। डोनर ह्यूमन मिल्क की बिक्री नहीं की जा सकती है और ना ही कर्मशियल यूज कर सकते हैं। अगर शिशु और मां ब्रेस्ट फीडिंग के लिए स्वस्थ हैं तो यह फर्ज निभाना ही होगा।

मां का दूध (Human Milk) बेचेन पर नहीं मिलेगा लाइसेंस

एफएसएसएआई ने कहा कि इसके अलावा, राज्य और केंद्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरणों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ‘मां के दूध या मानव दूध’ के प्रोसेसिंग या बिक्री में शामिल ऐसे एफबीओ को कोई लाइसेंस नहीं दिया जाए।

उल्लंघन करने पर 5 लाख रुपये का जुर्माना

FSSAI ने कहा कि हाल ही के सालों में कुछ कंपनियां इस तरह के दूध की बिक्री और प्रोसेसिंग का काम कर रही हैं। कुछ कंपनियां डेयरी प्रोडक्ट का हवाला देकर FSSAI का लाइसेंस लेने में कामयाब हो गईं। अब ब्रेस्ट फीडिंग प्रमोशन नेटवर्क ऑफ इंडिया ने सरकार से ऐसी कंपनियों का के खिलाफ कारवाई करने का अनुरोध किया है। उल्लंघन करने वालों को 5 साल तक की सजा और 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Tags: Business NewsBusiness news in hindifssaiHuman Milkmother milk
Previous Post

विद्युत कटौती से परेशान सड़क पर उतरे लोग, उपकेंद्र पर किया हमला-तोड़फोड़

Next Post

केजरीवाल को ‘सुप्रीम’ झटका, अंतरिम जमानत बढ़ाने से कोर्ट का इनकार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai launches 'Meri Beti-Mera Abhiman' campaign
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ

06/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें जल्द खोलें: मुख्य सचिव

06/08/2026
Uttarakhand Kanwar Yatra
Main Slider

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा बनी मिसाल, 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे

06/08/2026
Tiranga Sangeet Samaroh
Main Slider

‘तिरंगा संगीत समारोह’ में राष्ट्र नायकों को मिलेगा सम्मान, राष्ट्रभक्ति के गीतों पर झूमेगा प्रदेश

06/08/2026
R. Rajesh Kumar
Main Slider

चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू

06/08/2026
Next Post
Arvind Kejriwal

केजरीवाल को 'सुप्रीम' झटका, अंतरिम जमानत बढ़ाने से कोर्ट का इनकार

यह भी पढ़ें

10वीं के बाद CA फाउंडेशन कोर्स में ले सकेंगे दाखिला

20/10/2020
CM Bhajanlal Sharma

गहलोत ने पांच साल कभी होटल में ताे कभी ऐसे ही सर्कस ही किया : मुख्यमंत्री

07/10/2024
Diabetes

डायबिटीज के मरीज ट्रैवल के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

06/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version