• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ठंड से कांपा पूरा यूपी, अगले 3 दिनों तक और गिर सकता है पारा

Desk by Desk
27/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
ठंड से कांपा पूरा यूपी Full UP trembled due to cold

ठंड से कांपा पूरा यूपी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आजकल पूरे प्रदेश में बढ़ी गलन के कारण न घर में राहत है और न ही बाहर। राहत तो बस आग या हीटर के इर्द-गिर्द ही मिल रही है। घर में बैठे रह नहीं सकते और ऑफिस में बैठा नहीं जा रहा है। गलन के मारे हाथ-पैर ठण्डे हुए जा रहे हैं।

पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक कहीं कोई राहत नहीं

शीतलहर और कोहरे के कारण पूरा यूपी ठिठुर रहा है। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक कहीं कोई राहत नहीं है। पहले तो रात में ही भीषण ठण्ड पड़ रही थी ,लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से तो दिन में भी ठण्डा के मारे जीना मुहाल हो गया है। यूपी के शहरों में दिन ता तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के ऊपर नहीं जा पा रहा है। बुधवार को प्रदेश का सबसे ठण्डा शहर मेरठ रहा। यहां रात का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सेना की रोड ओपनिंग पार्टी पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, चार जवान घायल

लेकिन, मेरठ के अलावा पूर्वी यूपी और बुन्देलखण्ड में भी झोंक कर सर्दी पड़ रही है। रायबरेली प्रदेश का दूसरा सबसे ठण्डा शहर रहा है। जहां रात का तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा झांसी में 4 डिग्री सेल्सियस जबकि मुजफ्फरनगर में 4.4 और चुर्क में 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। ठण्ड का ये आलम कोहरे के कारण धूप न निकलने की वजह से हुई है। लखनऊ स्थित मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि आसमान में बादल नहीं हैं। बल्कि कोहरे की इतनी मोटी परत हो गई है, जिसकी वजह से धूप नहीं निकल रही है। इसी वजह से दिन के तापमान में भी काफी गिरावट आ गई है।

दिन में मुरादाबाद सबसे ठंडा

दिन के तापमान की बात करें तो मंगलवार को प्रदेश में कहीं भी तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज नहीं किया गया। सभी शहरों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहा। मंगलवार को प्रदेश का सबसे ठण्डा शहर मुरादाबाद रहा, जहां दिन का अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा झांसी में 13.5, प्रयागराज में 14.9 कानपुर में 15, वाराणसी में 17.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों तक कोहरे और शीतलहर से कोई राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। ये जरूर है कि कहीं कहीं दोपहर तक हल्की धूप निकल सकती है जिससे थोड़ी राहत मिल जाये।

Tags: Full UP trembled due to coldLucknow Newsmeerut newstemperatur may fall further for next 3 daysUP Weather Update coldwave in UP Meerut coldest mercury may fall further for next 3 daysअगले 3 दिनों तक और गिर सकता है पाराठंड से कांपा पूरा यूपीपश्चिम से लेकर पूरब तक कांप रहा यूपी मेरठ रहा सबसे ठण्डा अगले 3 दिनों तक और गिर सकता है पारायूपी की लेटेस्ट खबरेंयूपी में मौसम की खबरें
Previous Post

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी, पारा हिमांक बिंदु से नीचे ही बना रहा

Next Post

बलरामपुर : मदरसों से निकला भ्रष्टाचार का जिन्न, प्रिंसिपल सहित 6 पर एफआईआर

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
Main Slider

मेरी कटोरी, मेरा पोषण से 4.5 लाख तक पहुंचा संदेश, योगी सरकार में स्वस्थ बचपन की दिशा में मजबूत पहल

06/10/2026
Main Slider

इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक

06/10/2026
Main Slider

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

06/10/2026
Next Post
मदरसों से निकला भ्रष्टाचार का जिन्न Jinn of corruption out of madrasas

बलरामपुर : मदरसों से निकला भ्रष्टाचार का जिन्न, प्रिंसिपल सहित 6 पर एफआईआर

यह भी पढ़ें

Ajay Kumar Lallu

योगी सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं सकती : लल्लू

30/08/2020
रेलवे

किसान आंदोलन के चलते रेलवे ने की कई ट्रेनें कैंसल, चेक कीजिये लिस्ट

11/11/2020
सपा का प्रदर्शन

सपा के प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं पर हुआ लाठीचार्ज, नेताओं ने दी गिरफ्तारी

21/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version