• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं सकती : लल्लू

Desk by Desk
30/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, औरैया, राजनीति, लखनऊ
0
Ajay Kumar Lallu

Ajay Kumar Lallu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि औरैया पुलिस के नकारापन रवैये के कारण मनोज दुबे की हत्या हुयी और उसका परिवार इस दंश को झेलने को मजबूर है।

श्री लल्लू और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने शनिवार को औरेया जाकर मनाेज दुबे के परिजनो से मुलाकात की और उन्हे हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

बाद में प्रदेश अध्यक्ष ने बयान जारी कर कहा कि मनोज दुबे के अपहरण को स्थानीय पुलिस अपनी करनी छुपाने के चक्कर में कई दिनों तक गुमशुदगी का रूप देकर हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और अपराधियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। मनोज दुबे का पूरा परिवार योगी सरकार की नाकामी की वजह से आज कराह रहा है।

सपा सांसद आजम खान की बहन को नगर निगम का नोटिस, बंगले का आवंटन होगा निरस्त

उन्होने कहा कि प्रदेश का कोई ऐसा जिला होगा,जहां हत्या, लूट और बलात्कार की जघन्य घटना न घटी हो, लखीमपुर, गोरखपुर, बलिया, कानपुर, बनारस, लखनऊ, गाजीपुर, अमरोहा, हरदोई, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, नोएडा, जालौन सहित पूरे प्रदेश की जनता खौफ के साये मे जीने को मजबूर है। सरकार अपने प्राथमिक दायित्व आम जनता को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम है।

श्रीमती मिश्रा ने योगी सरकार से सवाल किया है कि आखिर प्रदेश में व्याप्त जंगलराज के लिए कौन जिम्मेदार है। योगी सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं सकती है।

वाराणसी में कोविड अस्पतालों में बिस्तर की कमी नहीं होनी चाहिए : योगी

उन्होने पत्रकारों के उत्पीड़न के मुद्दे पर एक पत्रकार के सवाल पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा उक्त पत्रकार को पत्रकारिता छोड़कर नेतागिरी करने की सीख देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि श्री मौर्य अपने पद की मर्यादा भूल चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के मंत्री, विधायक और नेता सत्ता के घमण्ड में इस कदर चूर हो चुके हैं कि उलूल-जुलूल बयानबाजी पर उतर आये हैं। जनता सब देख रही है। समय आने पर इनको सबक अवश्य सिखायेगी।

Tags: 24ghante online.comajay kumar lalluBJP GovernmentNational newspolitical newssocial justice killing in broad daylightUP Politicsअजय कुमार लल्लूअजय कुमार लल्लू का आरोप
Previous Post

किसानों की फसलें बाढ़ से नष्ट हुई हैं उनको शीघ्र कृषि निवेश अनुदान प्रदान कराएं : योगी

Next Post

भाजपा सरकार ने ‘हर जिला, जमकर अपराध’ का नया माॅडल लांच किया : अखिलेश

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Next Post
अखिलेश यादव

भाजपा सरकार ने 'हर जिला, जमकर अपराध' का नया माॅडल लांच किया : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Bundelkhand Expressway

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बस ने कार में मारी टक्कर, एसडीएम सहित तीन घायल

18/01/2023
arrested

सात लाख के जाली नोटों के साथ चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

08/02/2021

ट्रैक्टर चलकर संसद पहुंचे राहुल गांधी, हिरासत में लिए गए सुरजेवाल और श्रीनिवास

26/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version