• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Ganesh Chaturthi: इस आसान तरीके से बनाए बप्पा के पसंद के मोदक

Desk by Desk
19/08/2020
in Main Slider, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
modak

मोदक

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी है। बप्पा को एक बार फिर से घर लाने के लिए उनके भक्त बेसब्र हैं। बप्पा को लोग घर पर 3 या फिर पांच दिन के लिए लाते हैं। घर पर बप्पा का भक्त पूरा ख्याल रखते हैं। यहां तक कि पूजा अर्चना के साथ उन्हें भोग लगाने के लिए अलग-अलग तरह के पकवान बनाते हैं। लेकिन अगर आपने इन पकवानों में मोदक नहीं बनाया तो फिर मान लीजिए कि आपने कुछ नहीं बनाया। ऐसा इसलिए क्योंकि बप्पा को सबसे ज्यादा मोदक ही पसंद हैं। आज हम आपको मोदक बनाने की आसान सी रेसिपी बताते हैं।

मोदक बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • एक कप चावल का आटा
  • एक कप कद्दूकस किया नारियल
  • गुण- तीन चौथाई कप
  • देसी घी
  • खसखस के दाने
  • नमक
  • काजू
  • किशमिश
  • हरी इलायची

बनाने की विधि- सबसे पहले चावल के आटे को मसलना होगा। चावल का आटा हमेशा गुनगुने पानी से ही मसला जाता है। चूकि आप मोदक बना रहे हैं तो इसलिए पानी में कुछ और चीजें भी डालना होगा। एक बर्तन में एक गिलास पानी डालें। इसमें आधा चम्मच नमक और एक छोटी चम्मच देसी घी डाल दीजिए। अब इसे धीमी आंच पर रख दें। एक खौल आने के बाद गैस को बंद कर दें। अब चावल के आटे को इसी पानी में डाल दें और कंछुली से चलाकर 5 मिनट के लिए ढक दें।

दूसरी तरफ पैन को धीमी आंच पर रखें और उसमें एक चम्मच खसखस के दाने डालकर चलाएं। इसे लगातार चलाते रहे ताकि वो नीचे न लग पाए। इसे बस आपको थोड़ा रोस्ट यानी कि भूनना है। करीब एक मिनट बाद इसे बाहर निकाल लें। अब इसी पैन में तीन चौथाई गुण डाल दें। गुण धीरे-धीरे पिघलने लगेगा। अब इसमें एक कप कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल दें। इसमें काजू काटकर, किशमिश और खसखस के दाने और हरी इलायची के पाउडर को भी डालकर कंछुली से अच्छे से चलाएं।  2-3 मिनट पकने दें और फिर गैस बंद कर दें।

अब चावल के आटे को हल्का ठंडा हाने पर चिकना करने के लिए मसलना है। हाथ में थोड़ा देसी घी  लगाए और हथेली की सहायता से मसले। जब आटा चिकना हो जाए तो मतलब मोदक बनाने के लिए तैयार है। अब इस आटे की एक लोई लें। इस लोई को हाथ से ही थोड़ा फैलाएं। इस बात का ध्यान रहें कि लोई कोने से पतली हो। जब ये लोई थोड़ी फैल जाए तो इसमें एक चम्मच जो गुण का मिश्रण बनाया है वो रखें। अब इस लोई को कलियां बनाते हुए बंद करना है। सारी लोई को इसी तरह से कलियां बनाकर बंद करें।

इसके बाद इन मोदक को भाप में पकाना है। अगर आपके पास इडली मेकर है तो आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं और नहीं तो इस ट्रिक को भी अपना सकते हैं। एक बड़े बर्तन में डेढ़ गिलास पानी डालें। पानी के गर्म होते ही उसके ऊपर स्टील की छन्नी ढक दें। इस बात का ध्यान रहे कि छन्नी में थोड़ा देसी घी लगा लें ताकि वो चिपके नहीं। अब मोदक को छन्नी के ऊपर रख दें और प्लेट से ढक दें। 10-12 मिनट तक इन्हें पकने दें। समय होते ही प्लेट को हटाए और मोदक को बाहर निकाल लें। इसी तरह से सभी मोदक को स्टीम में पकाना है। जब ये मोदक ठंडा हो जाए तो इसे आप सर्व कर सकते हैं।

Tags: ganesh chaturthiGanesh Chaturthi 2020ganesh chaturthi modak recipeGaneshotsavganeshotsav 2020know how to make modak at homemodak recipeZayakaगणुश चतुर्थीगणुश चतुर्थी 2020जानें घर पर कैसे बनाएं मोदकमोदक रेसिपी
Previous Post

भूलकर भी न करें ऐसी गलती, वरना एक फैसला जिंदगीभर के लिए झुका देगा नजरें

Next Post

भादौ माह की अमावस्या में चित्रकूट में मेले पर लगा प्रतिबंध

Desk

Desk

Related Posts

One District-One River
Main Slider

‘एक जनपद-एक नदी’ के तहत गौड़ी नदी परियोजना के काम जल्द पूरे करने के निर्देश

25/08/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

Yogi Cabinet: प्रदेश में 2,606 करोड़ का औद्योगिक निवेश, 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

25/08/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले : हरिद्वार तक बढ़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 08 मेगा परियोजनाओं को 2902 करोड़ के निवेश की मंजूरी

25/08/2026
Dhami Cabinet
Main Slider

प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

25/08/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

Yogi Cabinet: सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

25/08/2026
Next Post
mp border seal

भादौ माह की अमावस्या में चित्रकूट में मेले पर लगा प्रतिबंध

यह भी पढ़ें

28 किन्नरों ने पिया फिनाइल, सामूहिक सुसाइड की कोशिश से मचा हड़कंप

16/10/2025
These tips adopted during fasting in Navratri will not increase weight

नवरात्रि में व्रत रखने से पहले डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखे ध्यान

01/04/2022
Akash Anand

हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा…, मायावती के फैसले पर आकाश आनंद की पहली प्रतिक्रिया

03/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version