• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑनलाइन गेम के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सात दबोचे

Writer D by Writer D
01/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
Cyber Fraud

Cyber FraudCyber Fraud

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद साइबर सेल व कवि नगर पुलिस ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन गेम के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने सात ठगों को गिरफ्तार किया है।

खास बात यह है कि इस गिरोह का संचालन दुबई में बैठा एक व्यक्ति कर रहा था। जो ऑनलाइन गेम के अलावा लोगों को नौकरी देने के नाम पर भी कंपनी चला रहा था पुलिस ने इनके कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेक बुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड व एक कार बरामद की है। गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि बजिन्दर की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल की मदद ली जा रही है।

पुलिस अधीक्षक नगर (द्वितीय) निपुण अग्रवाल ने मंगलवार को कविनगर थाने में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दो लोगों ने 15 जून को साइबर सेल में एक शिकायत की थी कि उनसे ऑनलाइन गेम के नाम पर 70हजार व 50हजार रुपये की ठगी हो गई है। जांच के लिए मामला साइबर सेल और कविनगर पुलिस को सौंप दिया गया।

जांच के दौरान पता चला कि इस गिरोह को दुबई में बैठा बजिन्दर नामक व्यक्ति चला रहा है। जिन अकाउंट में ये रुपये ट्रांसफर किये गए थे वे अंबाला व पानीपत के बैंकों में फर्जी फर्म के नाम से खोले गए थे। पुलिस ने इस संबंध में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें साईं कॉलोनी पानीपत निवासी गोविंद, सुमित कुमार, बरवाला हिसार निवासी निखिल, साहिल, बापूली निवासी पानीपत निवासी सुभाष, प्रदीप मान व हरविंदर हैं। इनमें हरविंदर 12वीं कक्षा तक पढ़ा लिखा है और हाल ही में वह यूरोप चेकगण राज्य से भारत पहुंचा था। वह वहां इलेक्ट्रॉनिक पार्ट बनाने की कंपनी में काम करता था कोरोना काल के दौरान उसकी मुलाकात दुबई में बैठे बजिंदर से हुई थी। वही बजिन्दर ने उसे इस धंधे में धकेल दिया और उसे भरोसा दिलाया कि रातों रात में अरबपति बन जाएगा।

ऐसे करते हुए अपराध

अग्रवाल ने बताया कि दुबई में बैठा इस गिरोह का सरगना ऑनलाइन गेम ऐप डाउनलोड कराकर व पार्ट टाइम जॉब देने के नाम पर लिंक भेजता था। इसके लिए उसके साथी लोगों से करंट अकाउंट खुलवाकर गेम खिलाते थे। जब खाते में 50हजार रुपये से अधिक की धनराशि हो जाती थी तो दुबई में बैठा बजिन्दर इस रकम को हड़प कर लिंक को ब्लॉक कर देता था। उन्होंने बताया कि अभी तक विभिन्न बैंकों से 70 खातों की डिटेल्स मांगी गई है। जिसमें 14 खातों की डिटेल प्राप्त हो चुकी है। इन खातों में 70 करोड़ का लेनदेन हुआ है। बाकी खातों की डिटेल्स आने का इंतजार है।

Tags: crime newsghaziabad newsup news
Previous Post

पूर्ववर्ती सरकार में लगभग हर तीसरे दिन दंगा होता था : CM योगी

Next Post

शीतगृह के कूलिंग प्लांट में मिला मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Next Post
The entire family was found dead

शीतगृह के कूलिंग प्लांट में मिला मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

Corona

यूपी में कोरोना के 32,993 नए मामले आए, 265 मरीजों की मौत

27/04/2021
PM Modi

पीएम मोदी रोजगार मेले में वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

15/05/2023
Marriage

देवउठनी एकादशी के साथ शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य, बस इतने हैं विवाह के मुहूर्त

12/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version