• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में गंगा हो रही अविरल और निर्मल : सीएम योगी

Writer D by Writer D
17/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को लखनऊ में समग्र गंगा कार्यक्रम (Samagra Ganga Programme) के दौरान गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार के प्रयासों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मां गंगा के आध्यात्मिक, सामाजिक और आर्थिक महत्व को देखते हुए ही पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘नमामि गंगे परियोजना’ का शुभारंभ किया था। इस परियोजना ने भारत की नदी संस्कृति को पुनर्जीवित किया है। यूपी में गंगा को नदी को स्वच्छ बनाने के लिए कई बड़े कार्य किए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि पहले कानपुर में मां गंगा के हालात बहुत खराब थे। राज्य में गंगा नदी में गिर रहे सीवर और औद्योगिक कचरे के प्रवाह को रोकने के लिए सरकार ने 46 परियोजनाओं में से 25 को पूरा कर लिया है। शेष 19 में काम चल रहा है। हम इन योजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दशकों पूर्व ‘गंगा एक्शन प्लान’ बना था, लेकिन गंगा प्रदूषित ही रही थी। हमने तकनीक से गंगा की निर्मलता, अविरलता को बनाया। हर भारतीय स्नान करते समय मां गंगा का स्मरण करता है। हमारा भी संकल्प होना चाहिए कि हम गंगा को गंदा नहीं करेंगे।

स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बनाने की दिशा में भी किया जाए कार्य : सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंगा यात्रा कार्यक्रम में कहा कि मां गंगा हमारी समाजिक आस्था का प्रतीक है। गंगा को स्वच्छ बनाने में सरकार के साथ समाज आएगा तो सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि काशी में अब गंगा निर्मल मिलेगी। नमामि गंगे से पहले काशी में एसडीआरएफ के जवानों के शरीर पर लाल चक्कते पड़ जाते थे। अब गंगा में डॉल्फिन मिल जाती है।

नदियों में न हो शवों का प्रवाह

सीएम योगी ने कहा कि नदियों को साफ रखने के लिए हमें शव के जल प्रवाह से हमें दूर होना पड़ेगा। हमें लोगों को जागरूक करना होगा। गांव के सीवेज को नदी की तरफ नहीं मोड़ना है।

प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को करें प्रोत्साहित

सीएम योगी ने कहा कि गंगा यात्रा में किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। गंगा किनारे नर्सरी, पार्क, घाट के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। गंगा यात्रा के अच्छे परिणाम आए थे। कोरोना के चलते उसमें कुछ कमी आई। सात राज्यों के गंगा पुत्र इस कार्यक्रम में आए हैं। गंगा, यमुना के तटों पर वृक्षारोपण करना है। प्राकृतिक खेती के लिए सब्सिडी, सहयोग और ट्रेनिंग देने का काम किया जाएगा।

Tags: cm yogiLucknow Newsnamami ganga projectSamagra Ganga Programmeup news
Previous Post

कर्फ्यू के साये में निकली ‘अमन’ की बारात

Next Post

तेज धमाके के साथ केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शन

26/10/2026
Next Post
massive fire

तेज धमाके के साथ केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर

यह भी पढ़ें

MS Dhoni

धोनी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, जानें पूरा मामला

25/07/2022
Akhilesh Yadav

पूर्व MLC समेत चार नेताओं सपा से निष्कासित, ये है बड़ी वजह

29/03/2022

एकता कपूर को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अंतरिम राहत, अगली सुनवाई 28 अगस्त को

20/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version